फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna two banker sisters die in muzaffarpur train accident family in shock

Bihar: 'शादी की तैयारियां अधूरी रहीं', दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, मां की चीखों से गूंजा अस्पताल

Mon, 15 Sep 2025 09:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 09:36 PM IST
सार

पटना जिले के दानापुर की दो सगी बैंककर्मी बहनों की शनिवार को मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें हर शनिवार अपने परिवार से मिलने घर जाती थीं और सोमवार को लौट आती थीं।
 

विज्ञापन
patna two banker sisters die in muzaffarpur train accident family in shock
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना जिले के दानापुर अनुमंडल के शांतिनगर निवासी व्यवसायी शंकर की दो बेटियां, जो बैंक में कार्यरत थीं, शनिवार को मुजफ्फरपुर में ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बहनें मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बीबीगंज स्थित आशा विहार में किराए पर रहती थीं। जानकारी के अनुसार, दोनों हर शनिवार अपनी ड्यूटी समाप्त कर दानापुर स्थित घर जाती थीं और सोमवार सुबह ट्रेन से वापस लौटती थीं। शनिवार को जल्दबाजी में ट्रेन से उतरते समय दोनों बहनें चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शादी की खुशियां बदली मातम में

मृतकों में बड़ी बहन स्वाति (27 वर्ष) मुजफ्फरपुर शहर के केनरा बैंक, गोबरसही शाखा में बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर पदस्थापित थीं। उनकी शादी फरवरी 2025 में मधुबनी जिले में धूमधाम से हुई थी। उनके पति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) पास कर दिल्ली में बड़े पद पर कार्यरत हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल था। वहीं छोटी बहन सुरुचि शाह (26 वर्ष) पटना के गोला रोड स्थित एसबीआई शाखा में CSO के पद पर कार्यरत थीं। उनकी शादी की बात तय हो चुकी थी और इस वर्ष उनका विवाह होने वाला था। परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं। एक छोटी बहन और सबसे छोटा भाई भोपाल में रहकर पढ़ाई करता है। पिता राजनीति से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Election: पीएम मोदी के बिहार आने से पहले दीपांकर भट्टाचार्य बोले- बिहार को नेपाल मत बनाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन कॉल से हुई पहचान

घटना के करीब एक घंटे तक दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा और पहचान नहीं हो पाई। इस दौरान स्वाति के मोबाइल पर उनके पति का कॉल आया। मौके पर मौजूद पुलिस ने कॉल रिसीव किया और इसके बाद दोनों की पहचान की पुष्टि हो सकी। इसके बाद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

परिवार में मचा मातम

घटना की खबर मिलते ही पटना के दानापुर से पूरा परिवार मुजफ्फरपुर पहुंचा। जैसे ही मां पिता और अन्य परिजनों ने दोनों बेटियों के शव देखे, परिवार में चीख पुकार मच गई। मां बार बार बेहोश हो जा रही थीं और अन्य परिजन उन्हें होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। परिवारजन व मेडिकल कॉलेज परिसर मौजूद लोग इस दर्दनाक हादसे से गहरे सदमे में थे। शादी के माहौल में गिरी इस मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed