फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: To extort money from husband, mother plots kidnapping of her own son, demands 21 lakh ransom

Crime: पति से पैसे ऐंठने के लिए मां ने रची अपने ही बेटे की किडनैपिंग की साजिश, मांगी 21 लाख की फिरौती; जानें

Sun, 12 Oct 2025 10:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Oct 2025 10:59 PM IST
सार

Patna Crime: पटना जिले के दानापुर में एक मां ने पति से 21 लाख रुपये वसूलने के लिए अपने ही बेटे की किडनैपिंग की साजिश रची। पुलिस ने छह घंटे में बच्चे को मुक्त कर मां सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Patna: To extort money from husband, mother plots kidnapping of her own son, demands 21 lakh ransom
पुलिस की गिरफ्त में मां समेत अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही बेटे की किडनैपिंग की साजिश रच डाली। पैसे के लालच में उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण करवाया और पति से 21 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

विज्ञापन

 
घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित पिता सुनील कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने फोन कर बच्चे की रिहाई के बदले बड़ी रकम की मांग की है।
विज्ञापन

 
एसआईटी ने 6 घंटे में किया खुलासा, मां समेत पांच गिरफ्तार
दानापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सिर्फ छह घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि अपहरण की पूरी योजना खुद बच्चे की मां अंजू देवी ने बनाई थी। इस साजिश में उसके परिवार के अन्य सदस्य मौसी संजू देवी (गुलजारबाग, पटना), मौसा पंकज महतो, मामा रेविन्स महतो और पड़ोसी अनिल महतो भी शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी को किया अनफॉलो, 13 अक्तूबर को उतारेंगे अपने प्रत्याशी

 
रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना से इलाके में सनसनी
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई मां पैसे के लिए अपने ही बच्चे की जिंदगी से इस तरह खिलवाड़ कर सकती है, यह सोच से परे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में अंजू देवी ने माना है कि वह आर्थिक संकट में थी और पति से पैसे पाने के लिए यह योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है ताकि साजिश के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि सामने लाई जा सके।
 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची बच्चे की जान
पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील था। उन्होंने कहा कि दानापुर पुलिस की तत्परता और एसआईटी की तेज कार्रवाई से बच्चा सुरक्षित मिल गया। इतनी कम समय में साजिश का खुलासा होना पुलिस की दक्षता को दर्शाता है। एसपी ने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह परिवार का सदस्य ही क्यों न हो।

यह भी पढ़ें- Bihar: जमुई में हाईवोल्टेज प्रेम ड्रामा, 80 दिन बाद शादी कर लौटा युवक, पहली पत्नी ने थाने में मचाया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed