{"_id":"68eb2ac5474fd2906d075964","slug":"bihar-news-in-a-high-voltage-drama-at-barhat-husband-has-return-home-after-marriage-with-beloved-after-80-days-wife-has-reached-police-station-munger-news-c-1-1-noi1245-3510211-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में हाईवोल्टेज प्रेम ड्रामा, 80 दिन बाद शादी कर लौटा युवक, पहली पत्नी ने थाने में मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में हाईवोल्टेज प्रेम ड्रामा, 80 दिन बाद शादी कर लौटा युवक, पहली पत्नी ने थाने में मचाया हंगामा
Sun, 12 Oct 2025 11:16 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:16 AM IST
विज्ञापन
राहुल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अनोखी प्रेम कहानी ने हाईवोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। मामला तब सामने आया जब एक विवाहित युवक 80 दिन बाद अपनी प्रेमिका से शादी कर घर लौट आया। दूसरी पत्नी को देखते ही उसकी पहली पत्नी आगबबूला हो गई और दोनों को लेकर थाने पहुंच गई। थाने में करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा।
बरहट निवासी राहुल कुमार (28) मोबाइल रिचार्ज का व्यवसाय करता है। उसकी शादी 21 जून 2021 को बांका जिले के बेलहर साहिबगंज निवासी रेणु कुमारी (25) से हुई थी। राहुल और रेणु की एक तीन साल की बेटी भी है।
राहुल की मुलाकात वर्ष 2022 में जमुई रेलवे स्टेशन पर झारखंड के देवघर निवासी गीता कुमारी से हुई। गीता ने बताया कि उसका पहला पति रवि कुमार शराब के नशे में उससे मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह अपने ससुराल को छोड़कर जमुई आ गई। राहुल ने गीता की मदद की और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।
विज्ञापन
जानें पूरा मामला
मोबाइल पर घंटों बातचीत के दौरान राहुल और गीता के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, दोनों 80 दिन पहले घर से भाग गए और शादी कर ली। इस दौरान दोनों ने दार्जिलिंग, जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई हिस्सों की यात्रा भी की।
शनिवार रात राहुल अपनी दूसरी पत्नी गीता के साथ बरहट स्थित घर पहुंचे। पहली पत्नी रेणु कुमारी ने उन्हें देखते ही हंगामा शुरू कर दिया और दोनों को पकड़कर बरहट थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। गीता ने बताया कि शुरू में राहुल ने अपनी शादी की बात उसे नहीं बताई थी। जब सच्चाई पता चली तो वह देवघर लौट गई, लेकिन बाद में राहुल ने शादी का वादा किया और उसे साथ ले गया।
पढे़ं: आरसीपी की बेटी लता को जनसुराज ने दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट में लीगल एडवाइजर हैं PK की प्रत्याशी
वहीं, पहली पत्नी रेणु कुमारी का आरोप है कि गीता ने उसके पति को अपने बस में कर लिया है और दोनों उससे 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है।