फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Tej Pratap Yadav unfollows younger brother Tejashwi, will field his candidate on October 13

Bihar Election: तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी को किया अनफॉलो, 13 अक्तूबर को उतारेंगे अपने प्रत्याशी

Sun, 12 Oct 2025 11:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 12 Oct 2025 11:14 AM IST
सार

Tej Pratap Yadav: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव तेज प्रताप यादव खुद महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह वही सीट जिससे उन्होंने 2015 के चुनाव में राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Bihar Election: Tej Pratap Yadav unfollows younger brother Tejashwi, will field his candidate on October 13
लालू यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव फिर से चर्चा में हैं। इस बार कारण हैं तेजस्वी यादव। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल एक्स से अनफॉलो कर दिया है। अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में अब केवल पांच लोगों के नाम हैं। इनमें तीन परिवार से हैं। तेज प्रताप यादव फिलहाल पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और एक बहन राज लक्ष्मी यादव को फॉलो कर हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपनी बड़ी बहन मीसा यादव और हेमा यादव को भी अन फॉलो कर चुके हैं। 
विज्ञापन


राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जब से लालू प्रसाद यादव ने उन्हें परिवार और पार्टी से निष्कासित किया है, तब से वह लगातार अपने परिवार से दूरी बनाते जा रहे हैं। हाल के दिनों में कई ऐसे बयान सामने आए, जिससे साफ लगता है कि वह अपने छोटे भाई को निशाना बना रहे हैं। गुरुवार को तेजस्वी यादव ने जब हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया तो तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कह था कि पहले राजद की सरकार बने तो। बता दें कि जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) 13 अक्तूबर (सोमवार) को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


13 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की घोषणा करूंगा।
इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि मैं 13 अक्तूबर को अपने उम्मीदवारों की घोषणा करूंगा। परसों जोरदार एलान होग। मैं महुआ से चुनाव लड़ूंगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अन्य पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि सब लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं। बता दें कि राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की स्थापना की। वर्तमान में महुआ विधानसभा सीट राजद के नेता मुकेश कुमार रौशन के पास है, और इसी सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
प्रेम कुमार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में उतारने की घोषणा की

इससे पहले शनिवार को तेज प्रताप यादव ने गयाजी के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वजीरगंज से प्रेम कुमार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में उतारने की घोषणा की। तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के अंदाज में मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा हो, नौजवान हो ज्यादा चिल्लाओगे तो नस फट जाएगा। उन्होंने मंच से ही प्रत्याशी को हाथ जोड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed