फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Shri Ram Mahotsav organized on Ram Navami beautiful tableaux performance by artists from across country

Bihar: पटना में भव्य होगी रामनवमी; मनमोहक झांकियों, आकर्षक सजावट और देशभर के कलाकारों से सजेगा श्रीराम महोत्सव

Sat, 05 Apr 2025 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

Patna News: अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन ने बताया कि इस आयोजन में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने पटना के सभी धर्मावलंबियों से इस भव्य आयोजन में भाग लेकर सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने की अपील की।

विज्ञापन
Patna: Shri Ram Mahotsav organized on Ram Navami beautiful tableaux performance by artists from across country
पटना में रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी चल रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में इस वर्ष रामनवमी महोत्सव भव्यता और आध्यात्मिक उत्साह का नया आयाम रचने जा रहा है। श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में आयोजित यह पर्व पहले से अधिक भव्य, भक्ति भाव से ओतप्रोत और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध होगा। हर साल की तरह इस बार भी श्रीराम चौक डाकबंगला चौराहा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। जहां देशभर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां और सजावटी झांकियां श्रद्धालुओं को अभिभूत करेंगी।

विज्ञापन

 
डाकबंगला चौराहा बनेगा 'श्रीराम धाम'
पटना शहर के मध्य स्थित डाकबंगला चौक को इस महोत्सव के लिए दिव्य रूप में सजाया गया है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्य मंच से शोभायात्राओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सांसद रविशंकर प्रसाद और उपेंद्र कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद का सपना पहले पीएम मोदी ने तोड़ा, अब नीतीश भी तोड़ेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यक्रम की भव्यता इस बात से भी स्पष्ट है कि बीते पंद्रह वर्षों से श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति इस आयोजन को गरिमा के साथ संजोए हुए है। हर वर्ष यह भक्ति उत्सव और भी विशाल रूप ले रहा है।
 
रामकथा की झलक देंगी भव्य झांकियां
इस वर्ष कुल 53 शोभायात्राएं राजधानी के विभिन्न हिस्सों से निकलेंगी जो रामनवमी की अलौकिक छटा बिखेरेंगी। इन झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन में विशेष आकर्षणों में श्रीरामलला मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति, 9.5 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा और 10 फीट की महाबली हनुमान जी की प्रतिमा शामिल हैं। झांकियां विभिन्न पूजा समितियों द्वारा निकाली जाएंगी, जिनमें पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और महाराष्ट्र से आए कलाकार भाग लेंगे। उनके द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य और भक्ति गीत, शोभायात्राओं को जीवंत बना देंगे।


 
महाराष्ट्र का बैंड और गंगा आरती होंगे मुख्य आकर्षण
मुख्य मंच के पास विशेष रूप से महाराष्ट्र के आमंत्रित बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो भक्तों के मन को डमरू की गूंज और भक्ति संगीत से बांध लेंगी। इसके अतिरिक्त गंगा आरती की भी विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठेगा।


यह भी पढ़ें- Bihar : पटना साहिब से पटना घाट तक संपर्क पथ के कार्य का हुआ शुभारंभ, सीएम से कहा- समय पर हो काम पूरा
 
दो लाख से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल
अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन ने बताया कि इस आयोजन में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने पटना के सभी धर्मावलंबियों से इस भव्य आयोजन में भाग लेकर सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने की अपील की। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन पटना की सांस्कृतिक पहचान बन जाए। रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।
 
समिति के वरिष्ठ सदस्य भी रहे मौजूद
आयोजन की तैयारियों के दौरान समिति अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू, संतलाल राय, राजेश जैन, अक्षय सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed