फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : connecting road from Patna Sahib to Patna Ghat starts nitish kumar bihar

Bihar : पटना साहिब से पटना घाट तक संपर्क पथ के कार्य का हुआ शुभारंभ, सीएम से कहा- समय पर हो काम पूरा

Sat, 05 Apr 2025 07:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 05 Apr 2025 07:45 PM IST
सार

Bihar : जे०पी० गंगा पथ के तहत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का आज कार्यारंभ किया गया है। इसके बन जाने से सड़कों की संपर्कता तथा जे०पी० गंगा पथ की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar news : connecting road from Patna Sahib to Patna Ghat starts nitish kumar bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का कार्यारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना घाट, ओ०पी० साह सामुदायिक भवन के निकट, पटना साहिब रेलवे स्टेशन के समीप पर्यटक सूचना केंद्र और पटना-बख्तियारपुर फोरलेन स्थित गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ के पास पहुँचकर स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक बनने वाले संपर्क पथ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- वक्फ बिल पर सीएम नीतीश चुप हैं, जदयू, भाजपा और आएसएस के बारे में ऐसा कहा
विज्ञापन


स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस संपर्क पथ के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अनुरूप पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ के तहत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का आज कार्यारंभ किया गया है। इसके बन जाने से सड़कों की संपर्कता तथा जे०पी० गंगा पथ की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस संपर्क पथ का ठीक ढंग से निर्माण कार्य पूरा हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 52.54 करोड़ रूपये की लागत से पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक सम्पर्क पथ का निर्माण होना है। इस पथ का निर्माण राज्य सरकार एवं रेलवे के बीच भूमि के परस्पर आदान-प्रदान के आधार पर किया जा रहा है। यह पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पटना घाट होते हुए जे०पी० गंगा पथ तक संपर्कता प्रदान करेगा, जिसकी कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है। इस सम्पर्क पथ के अन्तर्गत अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर का प्रावधान किया गया है। पथ के दोनों तरफ दो लेन का सर्विस पथ के साथ स्ट्रीट लाइट, रोड मार्किंग इत्यादि का प्रावधान किया गया है। इस पथ के निर्माण से अशोक राजपथ एवं मारूफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा जे०पी० गंगा पथ का एन०एच०-30 (पटना-बख्तियारपुर पथ) से संपर्कता प्राप्त होगा। इस कार्य के पूर्ण किये जाने की अवधि 12 माह निर्धारित की गयी है और इसे मार्च 2026 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है।

यह खबर भी पढ़ें - Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा झटका, अब इस जिले के सात नेताओं ने दिया इस्तीफा

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुदकलकट्टी, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी० कार्तिकेय धनजी, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कपिल शीर्षत अशोक, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed