फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna school principal sentenced to death, life imprisonment to associate teacher

बिहार : दरिंदे प्राचार्य को मृत्युदंड, नंबर बढ़ाने के नाम पर पांचवीं की छात्रा से कई बार किया दुष्कर्म

Mon, 15 Feb 2021 11:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Feb 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
patna school principal sentenced to death,  life imprisonment to associate teacher
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके के एक स्कूल के प्राचार्य को कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। शिक्षक की गरिमा को कलंकित करने वाले इस दरिंदे नंबर बढ़ाने के नाम पर पांचवीं कक्षा की छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया था। इस कृत्य में मददगार बने सहायक शिक्षक को भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


यह मामला सितंबर 2018 में सामने आया था। करीब ढाई साल में पीड़िता को इंसाफ मिला। पटना की कोर्ट ने न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राज सिंघानिया उर्फ अरविंद कुमार ने 11 साल की पीड़ित छात्रा से एक महीने तक दुष्कर्म किया था। उसके साथ देने वाले सहायक शिक्षक अभिषेक को भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। 12 फरवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। सोमवार को उन्हें सजा सुनाई गई। सहायक शिक्षक अभिषेक दिव्यांग है। 
विज्ञापन


रेयरेस्ट ऑफ द रेयर अपराध माना
अदालत ने इसे अत्यंत घृणित और रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए सजा सुनाई। दरिंदे अरविंद और सहयोगी अभिषेक ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया था। वह छात्रा को धमकाता था कि किसी को बताया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। पहली बार छात्रा को उसकी हैंडराइटिंग चेक करने के बहाने बुलाया था। इसके बाद अरविंद उसे प्राचार्य कक्ष के पास बने कमरे में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने छात्रा को चाकू दिखाकर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए टेस्ट में हुई पुष्टि
दोनों दोषी और पीड़िता का डीएनए टेस्ट भी किया गया था। आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया था। 

गर्भवती हो गई थी युवती
दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित नाबालिग गर्भवती हो गई। वह घर में उल्टियां करने लगी थी। इसके बाद मां ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। उसे अभिभावक पहले डॉक्टर के पास ले गए। जांच में गर्भवती होने की पुष्टि होने पर फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed