फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Road Accident Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Patna Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी खत्म कर नानी के घर जा रहा था

Tue, 15 Apr 2025 02:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

Patna News: राजधानी पटना में तेज रफ्तार के कहर का मामला सामने आया है। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामला बिहटा एरिया का है।

विज्ञापन
Patna Road Accident Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बिहटा थाना क्षेत्र के विशंभपुर गांव के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पहले टक्कर मारी और कुचलते हुए वाहन मौके से फरार हो गया। जहां बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवा गांव निवासी महेश राय का 22 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार उर्फ टिल्लू के रूप में हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा थाने पुलिस की टीम मौके पहुंची। जहां घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पिछले दो घंटे से जाम कर रखा है। लोगों की मांग है कि फरार वाहन को पकड़ा जाए और कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छोटे भाई ने बड़े को घोंपा चाकू, हालत गंभीर; आपसी विवाद के बाद सनकी युवक ने ऐसा किया
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर मृतक के ममेरा भाई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक रोशन कुमार प्रतिदिन अपने बाइक से बिहटा के फ्लिपकार्ट में काम करने जाता था और सुबह में वापस घर प्रतिदिन आया करता था। आज भी सुबह में फ्लिपकार्ट से काम कर बाइक से अपनी नानी घर बिहटा के सिमरी जा रहा था। मम्मी को लाने, तभी विशंभपुर गांव के मोर के पास पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और उसे कुचलते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद हम सभी लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: आठवीं के छात्र की लिखी किताब पढ़कर राज्यपाल दंग, बोले- यह शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती है

इधर, घटना को लेकर बिहटा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिली कि बिहटा थानाक्षेत्र के बिशंभरपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया और उसे कुचल दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद हम सभी लोग मौके पहुंचे हैं। फिलहाल, फरार वाहन की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। साथ ही लोगों को समझाया जा रहा है।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल, यातायात सुचारू रूप से चालू करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed