फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Governor Arif Mohammad Khan praised the book written by an eighth class student: Novel Patna News

Bihar: आठवीं के छात्र की लिखी किताब पढ़कर राज्यपाल दंग, बोले- यह शैक्षणिक वातावरण में ऊर्जा का संचार करती है

Tue, 15 Apr 2025 10:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 15 Apr 2025 10:22 AM IST
सार

Patna News: राज्यपाल ने आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार के शैक्षणिक वातावरण में ऐसी रचनात्मकता अन्य बच्चों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। 

विज्ञापन
Bihar News: Governor Arif Mohammad Khan praised the book written by an eighth class student: Novel Patna News
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

"हमारे यहां अनेक महापुरूष हुए जिनके बाल्यकाल में ही चेतना का इतना अधिक विस्तार हुआ कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। आदि शंकराचार्य ने काफी कम उम्र में ही अपने गुरू को अपना परिचय छह छंदों की संस्कृत में रचना करते हुए 'चिदानन्द रूपः शिवोऽहम शिवोऽहम्' के रूप में दिया था।" उक्त बातें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कही। दरअसल, राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल ने आठवीं कक्षा के छात्र आरव श्रीवास्तव की अंग्रेजी उपन्यास “The Enveloped - Mystery of Dark Power” का लोकार्पण किया। वह आठवीं कक्षा के छात्र की किताब पढ़कर हैरान रह गए। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस उपन्यास का लोकार्पण कर मुझे प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने इसे आरव की चेतना के उत्कर्ष के रूप में देखा। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे यहां अनेक महापुरूष हुए हैं, जिनकी बाल्यकाल में ही चेतना का विस्तार हुआ। उन्होंने आदि शंकराचार्य का उल्लेख किया, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने गुरु को छंदों में अपना परिचय दिया था।

विज्ञापन


शब्द की साधना बहुत ही कठिन है
राज्यपाल ने कहा कि शब्दों में अपार क्षमता होती है और शब्द की साधना करना कठिन है। 1000 शब्द लिखने से पहले 10000 शब्द पढ़ना पड़ता है। उन्होंने आरव से कहा कि विवेकानंद जी ने कहा था कि हम सभी में आलौकिक शक्तियां होती हैं, और आपकी रचनात्मकता उस क्षमता का प्रदर्शन है। राज्यपाल ने आरव को सलाह दी कि लेखन के दौरान ध्यान रखें कि उनकी लेखनी से किसी को पीड़ा न पहुंचे। राज्यपाल ने कहा कि आरव जैसे प्रतिभावान छात्र की रचनात्मकता न केवल उसके व्यक्तिगत विकास का उदाहरण है, बल्कि यह बिहार के शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि इतनी कम उम्र में उपन्यास लेखन जैसे कठिन कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करना अद्भुत है। उन्होंने आरव के माता अनन्या और पिता प्रणव कुमार के साथ ही शिक्षकों को भी बधाई दी, जिन्होंने आरव के रचनात्मक विकास में सहयोग और समर्थन दिया। खासकर के आरव के नाना राजीव रंजन वर्मा को बधाई और धन्यवाद दिया। जिन्होंने आरव की प्रतिभा को पहचानकर उसे इस कार्य के लिए प्रेरित किया और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक की विषयवस्तु-अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष-हम सभी के भीतर की जिम्मेदारी और नैतिकता को जगाती है। बचपन में दादी-नानी से सुनी गई कहानियां बच्चे की काल्पनिक सोच और उसकी रचनात्मकता को इस हद तक विकसित कर सकता है कि वह एक संपूर्ण उपन्यास लिख सके, इसका ज्वलंत और अद्भुद उदाहरण आरव और उसका यह उपन्यास है।

आज राजद-कांग्रेस की बैठक, सीट शेयरिंग समेत इन मुद्दों पर होगी बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed