फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rivalry between siblings turns violent in Purnia, one brother arrested

Bihar News: छोटे भाई ने बड़े को घोंपा चाकू, हालत गंभीर; आपसी विवाद के बाद सनकी युवक ने ऐसा किया

Tue, 15 Apr 2025 10:43 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 10:43 AM IST
सार

Purnea News: टीओपी प्रभारी कुमार पंकज ने बताया कि आरोपी प्रह्लाद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर उसे मानसिक रूप से अस्थिर बता रहे हैं। जांच में पता चला है कि आपसी विवाद के कारण उसने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

विज्ञापन
Rivalry between siblings turns violent in Purnia, one brother arrested
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक

विस्तार

पूर्णिया में एक सनकी भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया। घायल युवक को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार की देर रात शहर के सुदिन चौक टीओपी क्षेत्र के शक्तिनगर मोहल्ला स्थित एक स्कूल के पास हुई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान मधेपुरा के कुमारखंड निवासी राधेश्याम पोद्दार के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुनील कुमार लाइन बाजार में एक पैथोलॉजी में काम करता है और वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा है। तीनों भाई शक्तिनगर स्थित एक लॉज में रहते हैं। चाकू से घायल करने वाले भाई प्रह्लाद कुमार को स्थानीय लोगों ने पकड़कर सुदिन चौक टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया। घायल के छोटे भाई ने बताया कि प्रह्लाद सहित तीनों भाई पूर्णिया के एक ही लॉज में रहकर पढ़ाई करते हैं। उसने कहा कि प्रह्लाद को लगता था कि उसका बड़ा भाई सुनील कुमार उसके बारे में हमेशा गलत सोचता है, जिससे वह नाराज चल रहा था।

विज्ञापन

आज राजद-कांग्रेस की बैठक, सीट शेयरिंग समेत इन मुद्दों पर होगी बात; राहुल भी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल युवक

स्थानीय लोगों पर भी प्रह्लाद ने किया हमला
रात के समय सुनील साइकिल चला रहा था और छोटा भाई पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान प्रहलाद ने धारदार चाकू निकालकर सुनील पर करीब 10 से 12 वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं स्थानीय लोग सुनील को बचाने आए तो प्रह्लाद ने उन पर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुनील को बचाकर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। वहीं, छोटे भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed