Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna paliganj 20 year old youth shahzad mansoori stabbed to death

बिहार में हत्या: पटना में 20 साल के युवक को चाकू से गोदा, घर से कुछ ही दूरी पर घटना से सनसनी

Tue, 24 Nov 2026 11:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Nov 2026 11:01 AM IST
सार

पटना के पालीगंज अनुमंडल के सिंघाड़ा गांव में 20 वर्षीय शहजाद मंसूरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिला। दुल्हिनबाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
patna paliganj 20 year old youth shahzad mansoori stabbed to death
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल में अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में हुई। युवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान सिंघाड़ा गांव निवासी मुमताज मंसूरी के पुत्र शहजाद मंसूरी (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही दुल्हिनबाजार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल शहजाद की हत्या किस वजह से की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश, किसी विवाद या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस पड़ताल में जुटी है।


घटना के बाद सिंघाड़ा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच भी हत्याकांड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed