फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: 1 sanitation worker of Patna Municipal Corporation died due to electric shock, 2 injured; road jam

Bihar: करंट लगने से पटना नगर निगम के एक सफाई कर्मी की मौत, दो घायल; नाराज कर्मचारियों ने सड़क पर किया हंगामा

Wed, 21 Feb 2024 01:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

Patna Hindi News: अगम कुआं थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सफाई कर्मचारी के परिजन को मुआवजे के रूप में 20 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। इसके अलावा जो भी राशि सरकार की तय है, वह भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इस बात की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Patna News: 1 sanitation worker of Patna Municipal Corporation died due to electric shock, 2 injured; road jam
सड़क पर रोते-बिलखते मृतक के परिजन और प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा में बुधवार को बिजली का करंट लगने से पटना नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो सफाई कर्मचारी घायल हो गए। घटना से नाराज सफाई कर्मचारियों ने पटना बाईपास सड़क को जाम करके जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अगम कुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुतबिक, बुधवार को पटना नगर निगम के सफाई कर्मचारी नंदलाल छपरा के नजदीक सफाई कार्य के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वे सड़क किनारे पड़े बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक सफाई कर्मचारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो सफाई कर्मचारी झुलस गए। मृतक सफाई कर्मचारी की पहचान मिथिलेश कुमार (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिर मृतक के शव के साथ पटना बायपास मार्ग को रोक दिया। इसके बाद नाराज सफाई कर्मचारी मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अगम कुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सफाई कर्मचारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच अगम कुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक सफाई कर्मचारी के परिजन को मुआवजे के रूप में 20 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। इसके अलावा जो भी राशि सरकार की तय है, वह भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इस बात की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed