{"_id":"6814b62fffb699b4c60f16bf","slug":"patna-minister-nitin-naveen-will-organize-new-identity-of-patna-bihar-first-underground-subway-will-become-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: व्यवस्थित पटना की नई पहचान बनेगा बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे, जंक्शन को जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: व्यवस्थित पटना की नई पहचान बनेगा बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे, जंक्शन को जाम से मिलेगी मुक्ति
Fri, 02 May 2025 05:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 02 May 2025 05:40 PM IST
सार
Patna Underground Subway: मंत्री नितिन नवीन बोले, व्यवस्थित पटना की नई पहचान बनेगा बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे। साथ ही साथ जंक्शन को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए मंत्री समेत अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना शहर स्थित स्मार्ट सिटी अंतर्गत जीपीओ गोलंबर के नज़दीक मल्टी मॉडल हब को पटना जंक्शन से जोड़ने हेतु निर्माण किए जा रहे सब-वे का निरीक्षण शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के द्वारा किया गया। इस सब-वे निर्माण का मुख्य उद्देश्य पटना जंक्शन पर वाहनों की पार्किंग की अधिकता को देखते हुए मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार के पहल पर कराई गई है। इस तरह का निर्माण बिहार में पहली बार किया गया है। इस परियोजना की विशेषता है कि इसका उपयोग पैदल यात्रियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना निरीक्षण के क्रम में मंत्री नवीन को बताया गया कि पटना जंक्शन पर वाहनों की पार्किंग से जो ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है, उन वाहनों को मल्टी मॉडल हब में पार्किंग करायी जाएगी तथा वाहनों से उतरकर पैदल यात्री इस सब-वे के द्वारा पटना जंक्शन के समीप महावीर मंदिर के पूर्वी छोर से सीधे स्टेशन में प्रवेश कर पाएंगे। नवीन ने बताया कि मल्टी मॉडल हब में सिटी बस की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पटना शहर के विभिन्न जगहों पर आने जाने के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: क्रेडिट को लेकर मची होड़, NDA ने कांग्रेस-RJD को बताया जाति जनगणना विरोधी पार्टी, जानें क्यों?
विज्ञापन
नवीन ने बताया कि इस सब-वे के अंदर ट्रैवलेटर की कुल चार संख्या होगी, जो सब-वे की कुल लंबाई 440 मीटर के अंदर लगभग 148 मीटर की होगी। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सीलेरेटर की भी सुविधा प्रदान की गई है। महावीर मंदिर के निकास के पास और मल्टी लेवल पार्किंग के पास एक-एक लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बोले- तेजस्वी और उनके परिवार ने किया लोहिया के समाजवाद के साथ विश्वासघात
चूंकि ये सुविधा भूमिगत है, इसलिए हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे व्यवस्थित पटना की नई पहचान बनेगा। वहीं, निरीक्षण के दौरान नवीन ने कुछ शेष बचे कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।