{"_id":"644b83ccd7b2f5572207a2b7","slug":"patna-collision-between-two-trucks-on-nh-30-driver-of-one-got-trapped-in-the-cabin-the-police-pulled-out-li-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna : NH 30 पर दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, एक का ड्राइवर केबिन में फंस गया; पुलिस ने ऐसे निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna : NH 30 पर दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, एक का ड्राइवर केबिन में फंस गया; पुलिस ने ऐसे निकाला बाहर
Fri, 28 Apr 2023 01:59 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:59 PM IST
सार
Bihar : पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाईपास थाना इलाके में NH 30 पर गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की गूंज आसपास के इलाके में भी सुनाई दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाईपास थाना इलाके में NH 30 पर गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की गूंज आसपास के इलाके में भी सुनाई दी। इधर, घटना में ट्रक का ड्राइवर गाड़ी के अंदर फंसा रह गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाईपास थाने की पुलिस ने गैस कटर मंगवाया। इसके बाद जिस ट्रक में ड्राइवर फंसा था, उसके गेट को काटकर किसी तरह गाड़ी के अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर हालत में ड्राइवर को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
खड़े ट्रक में सामने से मारा टक्कर
स्थानीय लोगों का कहा है कि एक ट्रक शेखपुरा से गिट्टी लोड करके पटना आ रहा था। इसी क्रम में बाईपास थाना के पास पैजावा गांव के नजदीक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोर से आवाज के बाद दोनों ट्रक के आगे के भाग आपस में फंस गए। बताया जा रहा कि इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गाड़ी में फंसा रह गया। टक्कर की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाने को दी।
विज्ञापन
गैस कटर मंगवा कर ट्रक के गेट को कटवाया
बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाईपास थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर गैस कटर मंगवा कर ट्रक के गेट को कटवाया और उसके बाद घायल अवस्था में ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल ड्राइवर की पहचान मोतीलाल शाह के रूप में की गई है, जो कि बेतिया का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन