फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: CM Nitish took stock of construction of Officers Enclave from roof, instructions to complete work soon

Bihar News: CM नीतीश ने छत से लिया ऑफिसर्स इनक्लेव के निर्माण का जायजा, कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश

Sat, 07 Jun 2025 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

Patna News: निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री भवन के 9वें फ्लोर पर बने फ्लैट में पहुंचे और वहां किचन, स्टोर रूम, ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम और बेडरूम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन पर संतोष जताया।

विज्ञापन
Patna: CM Nitish took stock of construction of Officers Enclave from roof, instructions to complete work soon
फ्लैटों का जायजा लेते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान निर्माणाधीन 10 मंजिला भवन के कार्य की प्रगति की समीक्षा की और इसे तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आवासीय परियोजना से राज्य के अधिकारियों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी और सरकारी कामकाज की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

 
विशेष तौर पर जांची फ्लैटों की गुणवत्ता
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री भवन के 9वें फ्लोर पर बने फ्लैट में पहुंचे और वहां किचन, स्टोर रूम, ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम और बेडरूम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन पर संतोष जताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फ्लैटों के आगे जब पार्क का निर्माण पूरा हो जाएगा, तब परिसर की सुंदरता और अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: नाबालिग ने सड़क पर मचाया तांडव, बालू लदा ट्रैक्टर बाइक को टक्कर मारकर पलटा; युवक गंभीर घायल, घंटों जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बाद में वे भवन की छत पर पहुंचे और वहां से पूरे परिसर का समीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ और हराभरा बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास हों। इसके अलावा उन्होंने छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना को जरूरी बताते हुए कहा कि इससे सौर ऊर्जा का उत्पादन संभव होगा, जिससे बिजली की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।



 
निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इन फ्लैटों में रहने वाले अधिकारियों को आधुनिक और सुविधाजनक वातावरण मिले, इसके लिए निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह परियोजना न केवल सुविधा बल्कि शहर की नई पहचान का हिस्सा भी बनेगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पानी की बोतल लेने गई महिला को जहरीले सांप ने डंसा; मौत के बाद ओझाओं के चक्कर काटते रहे परिजन
 
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और मुख्यमंत्री के निर्देशों को त्वरित रूप से लागू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed