{"_id":"62111bd83b8dc251f057919b","slug":"pankaj-yadav-son-of-naxal-darogi-yadav-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: जेल में बंद कुख्यात नक्सली दरोगी यादव का बेटा गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: जेल में बंद कुख्यात नक्सली दरोगी यादव का बेटा गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी रंगदारी
Sat, 19 Feb 2022 10:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:04 PM IST
सार
बिहार की जमुई जेल में बंद कुख्यात नक्सली दरोगी यादव के बेटे पंकज यादव को झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर ठेकेदार को धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
विस्तार
कुख्यात नक्सली दरोगी यादव के बेटे पंकज यादव को झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही साथी कमलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पंकज यादव गिरोह बनाकर अपने साथी कमलेश यादव और उपेंद्र यादव के साथ रंगदारी वसूलता था। गौरतलब है कि दरोगी यादव इन दिनों बिहार के जमुई जेल में बंद है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इन तीनों अपराधियों ने बीती 11 जनवरी को तीसरी थाना क्षेत्र के खटपोक में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने वाले ठेकेदार चुन्नू सिंह से 15 फीसद की रंगदारी मांगी थी। इस दौरान तीनों ने काम में लगे मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी। मामले में केस दर्ज होने के बाद गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
टीम ने इस मामले में बीती 31 जनवरी को उपेंद्र यादव पिता सुखदेव यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पंकज यादव और कमलेश यादव के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना पंकज नक्सली संगठनों के लिए भी काम करता है। पिछले कुछ समय से ठेकेदारों से पैसे वसूलने का काम कर रहा था। पैसे नहीं देने वालों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि पंकज के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।