फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar says Pegasus issue should be discussed in Parliament and truth must be revealed

पेगासस मुद्दे पर बोले नीतीश: संसद में चर्चा हो और जांच की जाए, सच सामने आना चाहिए

Mon, 02 Aug 2021 09:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Aug 2021 09:35 PM IST
सार

पेगासस जासूसी विवाद के सामने आने के बाद से ही विपक्षी दल इस पर संसद में हंगामा कर रहे हैं और मामले पर चर्चा व जांच की मांग कर रहे हैं। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मुद्दे पर संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया।

विज्ञापन
Nitish Kumar says Pegasus issue should be discussed in Parliament and truth must be revealed
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद को लेकर विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग की बात इतने दिनों से आ रही है, इस पर जरूर चर्चा होनी चाहिए। ऐसे विषयों पर एक-एक बात को देख करके उचित कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में आगे कहा, 'क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है, संसद में कुछ लोग बोल रहे हैं और जो समाचार पत्रों में आता है हम तो वही देखते हैं। लेकिन जो भी मामला है उसकी ठीक तरह से जांच होनी चाहिए और जो भी सच्चाई है वो सबके सामने आनी चाहिए।'
विज्ञापन

 
दबाव में आकर बयान न बदल दें नीतीश: मनोज झा
वहीं, राजद सासंद मनोज झा ने नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर कहा कि मैं उनसे (नीतीश कुमार से) अनुरोध करूंगा कि अपनी मांग पर बने रहें। झा ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि नीतीश कुमार किसी दबाव में नहीं आएंगे और कल को यह नहीं कहेंगे कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था।



जाति आधारित जनगणना: अमित शाह से मिला जदयू का प्रतिनिधिमंडल

जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पार्टी के नए अध्यक्ष ललन सिंह ने की। अमित शाह से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा 2019 और 2020 में जाति आधारित जनगणना के लिए प्रस्ताव पारित कर चुकी है। अब अंतिम फैसला लेने की बारी केंद्र सरकार की है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि इस मामले पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बदले सुर

बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हम उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर पहचानते हैं। यह पूरी तरह से साफ है। चुनाव से पहले और बाद में भाजपा उनके नेतृत्व में काम कर रही है। इसमें कोई विवाद नहीं है। इससे पहले चौधरी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि हमारे पास गठबंधन की सरकार है, यह हमारी स्वतंत्र सरकार नहीं है... बिहार में काम करना हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यहां चार विचारधाराएं साथ काम कर रही हैं। ऐसी स्थिति में हमें कई चीजें बर्दाश्त करनी पड़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed