फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Two people, including the brother of the head of the village, were kidnapped in Nalanda

Bihar News: नालंदा में मुखिया के भाई समेत दो लोगों का अपहरण, पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 08:50 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 08:50 PM IST
सार

Bihar News: गिरफ्तार अपहरणकर्ता शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के सामाचक गांव के रहने वाले महेंद्र साव के पुत्र नीतीश कुमार एवं पटना जिला के घोसबरी थाना क्षेत्र के गोसाई गांव के रहने वाले चानो मांझी का पुत्र रंजीत मांझी है। अपहरणकर्ताओं के पास से पीड़ितों का मोबाइल फोन एवं अंगूठी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Nalanda news Two people, including the brother of the head of the village, were kidnapped in Nalanda
दो आरोपी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में स्कार्पियो सवार बदमाशों के द्वारा मुखिया के भाई समेत दो लोगों के अपहरण कर लेने के मामले में पुलिस ने अपरहित व्यक्तियों को सकुशल बरामद करते हुए, कुल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपहरण की घटना की सूचना पर 1 घंटे की भीतर ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


नालंदा पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार बुधवार की संध्या 6:30 बजे सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद द्वारा यह सूचना दी गई कि हुसैन पंचायत के मुखिया के भाई समेत दो व्यक्तियों को हुसैना मोड़ के पास से स्कार्पियो सवार लोगों के द्वारा अपहरण कर पटना जिला के तरफ भागने की सूचना मिली है। तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष सरमेरा एवं सर्किल इंस्पेक्टर अस्थावां जो केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ सरमेरा थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई कर रहे थे। वे अलर्ट हो गए।
विज्ञापन


अपहृत को रखे जाने वाले एरिया को चारों तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस क्रम में सरमेरा-मोकामा रोड से सदहा गांव से नौवाडीहा जाने वाली रोड में दियारा में सुनसान इलाके से दोनों अपरहित को जिन्हें अपहरणकर्ताओं ने बंधक बनाकर रखे हुए था। उन्हें उनके कब्जे से मुक्त कराया गया एवं दो अपहरणकर्ताओं को खदेड़ कर पकड़ा गया। अन्य दो आरोपी अंधेरे एवं पानी लगे खेत का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अपहृत साहिल राज एवं श्रीराम कुमार जो हुसैना गांव के रहने वाले हैं। वे सरमेरा स्थित दुकान बंद कर बुलेट से अपने घर जा रहे थे। तभी स्कार्पियो सवार लोगों ने हुसैना मोड़ के पास से उनका अपहरण कर लिया। इस मामले में हुसैना के मुखिया ओंकार कुमार ने सरमेरा थाना में तीन नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध हत्या एवं फिरौती के नियत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है।

पढे़ं: दुकान जा रहे दुकानदार की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार फरार; परिजनों में मचा कोहराम


गिरफ्तार अपहरणकर्ता शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के सामाचक गांव के रहने वाले महेंद्र साव के पुत्र नीतीश कुमार एवं पटना जिला के घोसबरी थाना क्षेत्र के गोसाई गांव के रहने वाले चानो मांझी का पुत्र रंजीत मांझी है। अपहरणकर्ताओं के पास से पीड़ितों का मोबाइल फोन एवं अंगूठी भी बरामद की गई है। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर अस्थावां, सरमेरा थानाध्यक्ष एवं सीआईएफ 552 बी/608 की प्लाटून शामिल रही।

थानाध्यक्ष सरमेरा ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को लगा कि मुखिया का भाई पैसे वाला है। फिरौती की रकम से दीपावली का पर्व अच्छे से कट जाएगा। इसी कारण अपहरण कर्ताओं के द्वारा रेकी कर से हुसैना मोड़ के पास मारपीट करते हुए बुलेट सवार दोनों लोगों को जबरन स्कॉर्पियो में बिठा लिया गया। और कट रूट से दोनों को लेकर फरार हो गए। खेतों में काम कर रहे लोगों ने इस बात की सूचना गांव के मुखिया को दी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed