फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : road accident shop keeper died bike seized by police today

Bihar Accident: दुकान जा रहे दुकानदार की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार फरार; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 09 Oct 2025 08:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 08:23 PM IST
सार

Bihar News: परिजन विजय कुमार मंडल ने बताया कि अशोक कुमार सुबह दुकान खोलने के बाद घर पर खाना खाने आए थे और फिर साइकिल से वापस दुकान जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : road accident shop keeper died bike seized by police today
सड़क हादसे में दुकानदार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर सरैया गांव में गुरुवार को सड़क हादसे में एक दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिशनपुर सरैया निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार मंडल के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार मंडल अपनी साइकिल से दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहटा में पूर्व मुखिया के घर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई हथियार व जिंदा कारतूस बरामद; दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन विजय कुमार मंडल ने बताया कि अशोक कुमार सुबह दुकान खोलने के बाद घर पर खाना खाने आए थे और फिर साइकिल से वापस दुकान जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

वहीं, साहेबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक को जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed