फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Murder accused absconding for 6 years arrested; 270 liters of illegal liquor recovered

Crime: छह साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर मारी थी गोली; बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद

Mon, 25 Nov 2024 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Nov 2024 05:09 PM IST
सार

Nalanda News: डीएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आरोपी पर सख्त निगरानी रखी जा रही थी। अब इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Nalanda News: Murder accused absconding for 6 years arrested; 270 liters of illegal liquor recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी धर्मपाल यादव उर्फ भौरिक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिले के नूरसराय थानाक्षेत्र के मलविगहा गांव में विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपी धर्मपाल यादव हत्या, आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े कई गंभीर मामलों में वांछित था।

विज्ञापन

 
पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी-2) संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में धर्मपाल यादव के पास से 270 लीटर अवैध देशी शराब भी बरामद की गई। छापामारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया। दोनों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

 
2018 से फरार था हत्या का आरोपी
पुलिस के अनुसार, धर्मपाल यादव 10 सितंबर 2018 को अतबलचक गांव में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। यह घटना थरथरी थाना कांड संख्या 93/18 के तहत दर्ज है। घटना में मेथू गोप ने थरथरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें धर्मपाल, उसके पिता विंदेश्वर यादव, दो भाइयों और बहन समेत छह लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोप था कि धर्मपाल और उसके सहयोगियों ने मेथू गोप के घर में घुसकर गाली-गलौज की और फिर फेकन यादव को गोली मार दी। इस घटना में फेकन यादव की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि घटना की वजह बच्चों के बीच का विवाद था, जो दो परिवारों के बीच बढ़कर हत्या तक पहुंच गया।
 
अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित
धर्मपाल यादव पर वर्ष 2021 में नूरसराय थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज था। जानकारी के मुताबिक, डीएसपी संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय और नूरसराय व उत्पाद थाना के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया। यह छापामारी पुलिस की सक्रियता और संगठित प्रयास का नतीजा रही।
 
डीएसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आरोपी पर सख्त निगरानी रखी जा रही थी। अब इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।

 
बच्चों के विवाद ने ली थी जान
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्याकांड की जड़ में बच्चों का झगड़ा था। बच्चों के बीच का यह विवाद दो परिवारों के बीच इतनी गहरी दुश्मनी में बदल गया कि उसने एक जान ले ली। अब आरोपी की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में शराब की बरामदगी से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed