{"_id":"695cf50621ea5ef0e80b26ce","slug":"nalanda-news-chief-minister-nitish-kumar-arrived-at-his-ancestral-village-kalyan-bigha-patna-news-c-1-1-noi1243-3812477-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: CM नीतीश कुमार पहुंचे पैतृक गांव, घर की रखवाली करने वाले दिवंगत सीताराम के श्राद्ध में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: CM नीतीश कुमार पहुंचे पैतृक गांव, घर की रखवाली करने वाले दिवंगत सीताराम के श्राद्ध में हुए शामिल
Tue, 06 Jan 2026 06:57 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 06:57 PM IST
सार
Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बीघा पहुंचकर अपने पैतृक घर की देखभाल करने वाले दिवंगत सीताराम के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। एक सप्ताह में यह उनका दूसरा पैतृक गांव दौरा रहा।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार पहुंचे अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे। यह दौरा उनके पैतृक मकान की दशकों तक रखवाली करने वाले दिवंगत सीताराम के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए था। वयोवृद्ध अवस्था में तबीयत बिगड़ने के कारण हाल ही में सीताराम का निधन हो गया था।
विज्ञापन
तस्वीर पर पुष्पांजलि, भावुक क्षण
सड़क मार्ग से पहुंचे मुख्यमंत्री का काफिला सीधे उनके आवास के समीप पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दिवंगत सीताराम के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भावुक माहौल रहा और मुख्यमंत्री ने वर्षों तक अपने पैतृक घर की देखभाल करने वाले व्यक्ति को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पैतृक घर में रुककर परिजनों से की बातचीत
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पैतृक घर गए और करीब पांच मिनट तक वहां रुके। उन्होंने दिवंगत सीताराम के परिजनों से मुलाकात की और दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देते हुए धैर्य रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले एक जनवरी को भी मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा आए थे। उस अवसर पर वे अपनी माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे और उनके साथ उनके पुत्र निशांत भी मौजूद थे। इस प्रकार एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा रहा।
यह भी पढ़ें- चोरी के शक में युवक से बर्बरता: प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, हालत गंभीर; पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप
कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कल्याण बीघा पहुंचे। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील, इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन, डब्लू कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अल्प प्रवास
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पटना से लेकर नालंदा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे मार्ग में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। करीब 15 मिनट के प्रवास के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन