{"_id":"68e6284b5e0dfca8a90e35c5","slug":"nalanda-news-a-young-man-committed-suicide-after-a-fight-with-his-brother-patna-news-c-1-1-noi1243-3494826-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भाई से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, घर में फंदे से लटका मिला शव; इस बात पर भड़का था गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भाई से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, घर में फंदे से लटका मिला शव; इस बात पर भड़का था गुस्सा
Wed, 08 Oct 2025 04:25 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:25 PM IST
सार
Bihar News: दीनानाथ अक्सर घर से बाहर रहा करता था और वह अप्रैल महीने में ही चेन्नई से मजदूरी कर वापस लौटा था। और इधर बस पर कंडक्टर का काम करता था। भाई उसे आसपास में ही कोई रोजगार करने की बात कहता था।
विज्ञापन
मामलें की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में भाई से झगड़ा के बाद एक युवक ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जगाई गांव का है। मृतक जगाई गांव का रहने वाला उपेंद्र चौधरी का बेटा (30) दीनानाथ है।
विज्ञापन
दीनानाथ के पिता उपेंद्र चौधरी ने बताया कि बड़ा बेटा विनोद छोटे बेटे दीनानाथ के साथ अक्सर झगड़ा करता था। मंगलवार की शाम गांव पहुंच दोनों को डांट फटकार लगाया। इसके बाद घर चले गए। बुधवार की सुबह सूचना मिली कि दीनानाथ फांसी के फंदे से लड़का हुआ है। उपेंद्र चौधरी अपनी पत्नी के साथ गया जिला के खीजासराय में रहते हैं। तीन दिन पहले ही दीनानाथ ने अपनी पत्नी को माता-पिता के साथ रहने खिजासराय भेज दिया था।
विज्ञापन
दरअसल 1 वर्ष पूर्व दीनानाथ की पत्नी कहीं चली गई थी। जिसके बाद दीनानाथ के ससुराल वालों ने अपहरण का आरोप लगाकर दीनानाथ और उसके परिवार पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। हालांकि कुछ दिनों में ही महिला घर लौट कर आ गईं थी।
विज्ञापन
पढ़ें: भागलपुर में कार्यपालक अभियंता के आवास पर ईओयू की छापेमारी जारी, संपत्ति से जुड़ा मामला
दीनानाथ अक्सर घर से बाहर रहा करता था और वह अप्रैल महीने में ही चेन्नई से मजदूरी कर वापस लौटा था। और इधर बस पर कंडक्टर का काम करता था। भाई उसे आसपास में ही कोई रोजगार करने की बात कहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार को झगड़ा हुआ। इसी झगड़े से आहत होकर उसने फांसी लगा खुदकुशी कर ली।
हिलसा डीएसपी 2 कुमार ऋतुराज ने बताया कि एकंगरसराय थानाध्यक्ष को सूचना मिल्की ग्राम जगह में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जिसके बाद थाना अध्यक्ष दलबल के साथ यहां पहुंचे। जहां प्रथम दृष्टिया जांच में बात सामने आई की दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें एक भाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एफएसएल की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है।