फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: EOU raid continues at the residence of Executive Engineer in Bhagalpur

Bihar News: भागलपुर में कार्यपालक अभियंता के आवास पर ईओयू की छापेमारी जारी, संपत्ति से जुड़ा मामला

Wed, 08 Oct 2025 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Oct 2025 04:16 PM IST
सार

 Bihar News: ईओयू की टीम घर के स्टाफ से अलग कमरे में पूछताछ कर रही है। वहीं परिवार के सदस्यों से भी निगरानी विभाग के अधिकारी अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं। टीम ने फिलहाल छापेमारी से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

विज्ञापन
Bihar News: EOU raid continues at the residence of Executive Engineer in Bhagalpur
जाँच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के भवन निर्माण विभाग के विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित आवास पर पटना से आई आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

विज्ञापन

प्रणव कुमार के रानीतालाब, औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित आवास पर सुबह से ही छापेमारी जारी है। टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। घर के अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


पढे़ं: बिहार की NDA सरकार के खिलाफ कल कांग्रेस जारी करेगी चार्जशीट; जानें क्या हो सकता है इसमें

विज्ञापन
विज्ञापन

ईओयू की टीम घर के स्टाफ से अलग कमरे में पूछताछ कर रही है। वहीं परिवार के सदस्यों से भी निगरानी विभाग के अधिकारी अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं। टीम ने फिलहाल छापेमारी से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

स्थानीय लोगों के संभावित प्रतिरोध को देखते हुए औद्योगिक थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घर के सभी रास्तों पर आवाजाही रोक दी है। गौरतलब है कि प्रणव कुमार वर्तमान में दरभंगा में भवन निर्माण विभाग के विद्युत प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed