फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news A woman died in front of her husband, the accident happened due to lightning strike

Bihar News: बारिश से बचने के लिए घर की ओर भाग रहे थे दंपती, बिजली गिरने से पत्नी की हुई मौत; पति बेसुध

Sun, 13 Apr 2025 01:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 01:09 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित ने बताया कि बारिश से बचने के लिए पत्नी के साथ पास के एक मजबूत घर में शरण लेने जा रहे थे। तभी अचानक बिजली की तेज चमक के साथ जोरदार गड़गड़ाहट हुई और पत्नी वहीं गिर पड़ीं। जब उन्हें इलाज के लिए ले जाने लगे तो रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Nalanda news A woman died in front of her husband, the accident happened due to lightning strike
सदर अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा ने एक परिवार पर दोहरी मार पड़ी है। पहले तो गुरुवार को आई भीषण आंधी और बारिश में परिवार का खुशनुमा घर उजड़ गया और फिर शनिवार रात को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


मृतका जनकपुर गांव निवासी अशोक कुमार की (43) वर्षीय पत्नी संजू देवी थी। संजू देवी के पति अशोक कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को आई आंधी और बारिश की वजह से हमारा झोपड़ी नुमा घर पूरी तरह से उजड़ गया था। शुक्रवार को हमने किसी तरह फूस डालकर फिर से झोपड़ी को खड़ा किया था। लेकिन शनिवार की रात अचानक फिर से आंधी और बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया की हम बारिश से बचने के लिए पत्नी के साथ पास के एक मजबूत घर में शरण लेने जा रहे थे। तभी अचानक बिजली की तेज चमक के साथ जोरदार गड़गड़ाहट हुई और मेरी पत्नी वहीं गिर पड़ीं। जब हम उन्हें इलाज के लिए ले जाने लगे तो रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के इन 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना में धूप-छांव का खेल जारी

बेन थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली (ठनका) के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत मृतक के आश्रितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed