फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Fake robbery of lakhs exposed Conspiracy hatched to hide money lost in online gaming cashier arrested

Crime: लाखों की फर्जी लूट का खुलासा; ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसे छिपाने के लिए रची थी साजिश, कैशियर गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 09:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Jan 2025 09:22 PM IST
सार

Nalanda News: एकंगरसराय थाना प्रभारी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि रोशन कुमार ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण भारी वित्तीय नुकसान झेल रहा था। मानसिक दबाव में आकर उसने इस साजिश को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Nalanda: Fake robbery of lakhs exposed Conspiracy hatched to hide money lost in online gaming cashier arrested
पुलिस ने किया फर्जी लूट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में सोमवार को कथित 5.97 लाख रुपये की लूट के मामले ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया, जब पुलिस ने इस घटना को फर्जी करार दिया। जांच में खुलासा हुआ कि यह लूट की नहीं, बल्कि एक कैशियर द्वारा ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसे छिपाने के लिए रची गई साजिश थी।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ फर्जी लूट का खुलासा?
स्पंदना स्मृति फाइनेंशियल लिमिटेड के 23 वर्षीय कैशियर रोशन कुमार ने पुलिस को बताया था कि जब वह एसबीआई एकंगरसराय में 5.97 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे, तभी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उनका बैग छीन लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कैशियर के बयान की गहनता से जांच की। जल्द ही पुलिस को रोशन कुमार की कहानी में कई विसंगतियां नजर आईं।
विज्ञापन

 
कैशियर का कबूलनामा
गहन पूछताछ के बाद रोशन कुमार ने स्वीकार किया कि यह लूट का मामला नहीं था। उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग में बड़ी रकम गंवा दी थी और उसे छिपाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने रोशन के पास से 5,37,060 रुपये बरामद कर लिए हैं। रोशन कुमार औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव का निवासी है और एकंगरसराय स्थित फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी अपराध का कारण
एकंगरसराय थाना प्रभारी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि रोशन कुमार ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण भारी वित्तीय नुकसान झेल रहा था। मानसिक दबाव में आकर उसने इस साजिश को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना बताती है कि कैसे ऑनलाइन गेमिंग की लत युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रही है। कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 
मामले को सुलझाने में पुलिस की भूमिका
इस मामले की जांच में हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण, श्रीकांत कुमार, और आलोक कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों की टीम शामिल थी। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया तंत्र का उपयोग करते हुए इस साजिश का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed