फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda Crime: Elderly man shot in dispute between children, attacked while going to field, seriously injured

Bihar Crime: बच्चों के बीच विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली; खेत जाते वक्त घात लगाकर किया हमला, गंभीर घायल

Tue, 30 Jul 2024 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Jul 2024 03:02 PM IST
सार

Nalanda Crime: चण्डी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Nalanda Crime: Elderly man shot in dispute between children, attacked while going to field, seriously injured
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में 10 दिन पूर्व बच्चों के बीच हुए विवाद में बदमाशों ने मंगलवार की सुबह घर के बुजुर्ग को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामला चण्डी थानाक्षेत्र के घोराहरी गांव का है। जख्मी की पहचान दिवंगत नरेश पासवान के बेटे रमेश पासवान (60) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जख्मी रमेश पासवान ने बताया कि गांव के ही पासवान के बच्चों से उनके बच्चों का विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में मंगलवार की सुबह जब हम शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। तब फसल के बीच घात लगाकर बैठे श्रवण पासवान, उदय पासवान, माधुरी पासवान, बिंदुली पासवान, खुशी पासवान और योगी पासवान द्वारा गोली चला दी गई। पहली गोली मिसफायर हो गई। गोली की आवाज सुन वह भागने लगे, तभी दूसरी गोली बाएं पैर को चीरते हुए निकल गई। हो-हल्ला होने और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए चण्डी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि नाग पंचमी के एक दिन पहले जब उनका भाई बाजार से लौट रहा था। तब रास्ते में घेरकर उक्त लोगों द्वारा मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और घात लगाकर जान से मारने की नीयत से आज गोली चला दी। श्रवण पासवान के बच्चों के साथ खेलने के दौरान विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में चण्डी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed