फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Body of pregnant woman found in suspicious condition, husband accused of murder, illicit relationship

Bihar Crime: संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला का शव मिला, अवैध संबंध का विरोध करने पर पति पर हत्या करने का आरोप

Tue, 21 May 2024 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 May 2024 08:16 PM IST
सार

Nalanda Crime: रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालत में महिला की मौत की हुई है। छाती, गला, हाथ और पैर में खरोंच के निशान हैं। जबकि गले में भी पीछे की तरफ काला निशान बना हुआ है। ससुराली फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Nalanda: Body of pregnant woman found in suspicious condition, husband accused of murder, illicit relationship
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। मामला रहुई थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव का है। मृतका की पहचान हुसैनपुर गांव निवासी रूपेश कुमार की पत्नी विभा देवी (20) के रूप में की गई है। मृतका मायके वाले अवैध संबंध को लेकर ससुराल पक्ष पर गला दवा हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर बिन्द थाना क्षेत्र के बिन्द निवासी मृतका के भाई उदय कुमार ने बताया कि उसके बहनोई रूपेश कुमार का अवैध संबंध उनकी अपनी भाभी से चल रहा था। इसी को लेकर उसके बहनोई और बहन में अक्सर विवाद होता रहता था। इस बात का विरोध करने पर ससुराल वालों ने पहले उसकी बहन के साथ मंगलवार को मारपीट की। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वह तीन महीने के गर्भ से थी।
विज्ञापन

 
मृतका के भाई ने बताया कि बहन और बहनोई के बीच झगड़े की जानकारी उसे सोमवार की शाम को भी मिली थी। उसके बाद वह हुसैनपुर गांव पहुंचा, जहां घर के बाहर खड़ी बाइक की किसी ने हवा निकाल दी। उसके बाद वह वहां से बहन से बिना मिले ही लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरअसल, एक वर्ष पूर्व रहुई थाना क्षेत्र के बिन्द बाजार निवासी भोली राउत ने अपनी बेटी विभा कुमारी की शादी रहुई थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी रूपेश कुमार से की थी। उस वक्त भी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया गया था। उसके बावजूद भी तीन लाख रुपये की मांग ससुराल के परिवार द्वारा की जा रही थी। बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पैसा भी दिया गया था। पैसे खर्च करने के बाद दोबारा वह विभा के साथ मारपीट किया करते थे।

 
रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालत में महिला की मौत की हुई है। छाती, गला, हाथ और पैर में खरोंच के निशान हैं। जबकि गले में भी पीछे की तरफ काला निशान बना हुआ है। ससुराली परिवार द्वारा महिला को इलाज के लिए बिहार शरीफ के निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि के बाद शव को किराए वाली गाड़ी में ही डाल दिया गया और वहां से सभी लोग फरार हो गए। ड्राइवर शव को लेकर रहुई थाना पहुंचा। इसके बाद घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed