{"_id":"642808f01de5c3086501d345","slug":"murder-of-14-year-old-boy-in-patna-people-thrashed-the-murderer-to-death-2023-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Patna : किशोर की हत्या के बाद पोल पर चढ़ गया सनकी, 4 घंटे बाद कूदा तो गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna : किशोर की हत्या के बाद पोल पर चढ़ गया सनकी, 4 घंटे बाद कूदा तो गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
Sat, 01 Apr 2023 04:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:05 PM IST
सार
पटना ने पुनपुन में सनकी युवक ने एक 14 साल के लड़के को कुदाल के काटकर मार डाला। हत्या के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह भागने लगा। इसके बाद वह हाइटेंशन पोल पर चढ़ गया। ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए मशक्कत करने लगे।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना ने पुनपुन में सनकी युवक ने एक 14 साल के लड़के को कुदाल के काटकर मार डाला। हत्या के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह भागने लगा। इसके बाद वह हाइटेंशन पोल पर चढ़ गया। ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए मशक्कत करने लगे। करीब 4 घंटे बाद वह 70 फीट ऊंचे पोल से नीचे कूद गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उसे बेरहमी से पीटने लगे। वह छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। गुस्साए लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया
इतना ही नहीं नाबालिग की निर्मम हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी बीच एक दारोगा का सिर फट गया। मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हत्यारोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस पर भी ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उपद्रव करने वालों की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत लड़के की पहचान पुनपुन थाना इलाके के अलाउद्दीन चेक निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
बिजली के पोल पर चढ़ा हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
गौरव की खेत में ही मौत हो गई
परिजनों का कहना है कि गौरव शनिवार सुबह खेत में बैठा था। इइसी क्रम में गांव का ही एक सिरफिरा युवक उसके पास पहुंचा और कुदाल से उसके गर्दन पर वार करने लगा। इस घटना में युवक गौरव कुमार के गर्दन पर गहरी चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिरफिरा युवक खुद को बचने के लिए बिजली के हाई वोल्ट पोल पर चढ गया। युवक की हत्या की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग बिजली पोल के नीचे पहुंच गए और सिरफिरे युवक को नीचे उतरने के लिए कहने लगे। करीब 4 घंटे बाद वह नीचे कूदा तो ग्रामीणों ने उसे मार डाला।