{"_id":"6a4b7f8677c5bb530704a1db","slug":"mobile-showroom-burgled-goods-40-lakh-after-shutter-cut-with-gas-cutter-patna-news-c-1-1-noi1474-4471956-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में गैस कटर से मोबाइल शोरूम का शटर काट 40 लाख की चोरी, आईफोन-लैपटॉप ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में गैस कटर से मोबाइल शोरूम का शटर काट 40 लाख की चोरी, आईफोन-लैपटॉप ले उड़े बदमाश
Mon, 06 Jul 2026 04:39 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:39 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर माया कुमारी और दनियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
मोबाइल शोरूम में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र के दनियावां बाजार में देर रात बेखौफ बदमाशों ने गैस कटर से एक बड़े मोबाइल शोरूम और गोदाम का शटर काटकर करीब 40 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से करीब 3.20 लाख रुपये नकद, कई महंगे आईफोन और वीवो कंपनी के मोबाइल, 10 एचपी लैपटॉप, टीवी तथा बैटरियां लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।
यह वारदात एसबीआई बैंक के पीछे स्थित गैलेक्सी टावर में संचालित नेहा मोबाइल कॉर्नर में हुई। दुकान के संचालक सुरेंद्र कुमार सोमवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 1 बजे के बाद 4 से 5 बदमाश पूरी तैयारी के साथ पहुंचे और गैस कटर से शटर तथा लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने शोरूम और गोदाम में रखे कीमती सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
पढ़ें: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?
विज्ञापन
मंगलवार सुबह एक परिचित से सूचना मिलने पर सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर कटा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दुकान खोली गई तो तिजोरी से नकदी गायब थी और शोरूम व गोदाम से बड़ी मात्रा में सामान चोरी हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर माया कुमारी और दनियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
फतुहा के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच और प्रारंभिक जांच में 4 से 5 बदमाशों के वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली है। अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।