फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Meerut-like incident in Nalanda: Wife along with lover killed husband buried body in pit murder in love affair

बिहार में मेरठ जैसी घटना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ली पति की जान, गड्ढे में दफनाया था शव; चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 23 Apr 2025 10:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 23 Apr 2025 10:10 PM IST
सार

Murder In Love Affair: बिहार के नालंदा में मेरठ जैसी घटना सामने आई है, जहां प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव गड्ढे में दफना दिया था। पहले इस घटना को जमीन विवाद का बताया गया था, लेकिन अब इसमें गंभीर और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut-like incident in Nalanda: Wife along with lover killed husband buried body in pit murder in love affair
प्रेमी संग मिलकर पति की जान लेने वाली आरोपी संध्या देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में एक पति की हत्या के मामले में ऐसा चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को गांव के पास ही झाड़ियों में बने गड्ढे में दफना दिया। मामला तब खुला जब 29 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि कुत्ते झाड़ियों में किसी शव को नोच रहे हैं।

विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही राजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान महादेवपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ नागा सिंह (पिता सुरेन्द्र सिंह) के रूप में हुई। पहले यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की, तो मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तेज रफ्तार पिकअप वैन घर में घुसी, महिला की मौत;नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोबाइल डेटा ने खोला राज
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में गठित विशेष जांच टीम ने जब तकनीकी पहलुओं की जांच की, तो संध्या देवी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और लोकेशन से अहम सुराग मिले। पुलिस को यह स्पष्ट हुआ कि पति की मौत के बाद भी वह अपने पड़ोसी दीपक कुमार उर्फ छोटू से लगातार संपर्क में थी। जब संदेह गहराया, तो पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिली। बाद में उसे नौरंगा गांव से हिरासत में लिया गया।
 
पूछताछ में संध्या देवी ने पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि उसके दीपक कुमार उर्फ छोटू के साथ अवैध संबंध थे। उसका पति राजीव सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले भी उसने उसके साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। उसी घटना से आहत होकर उसने दीपक और नीतीश कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाली।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पटना में मोबाइल मंडी पर STF की बड़ी कार्रवाई, 1.33 करोड़ की मोबाइल चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

 
हत्या की रची गई खौफनाक साजिश
संध्या देवी ने पुलिस को बताया कि पांच जनवरी को दीपक और नीतीश ने राजीव को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। रात में दोनों ने मिलकर राजीव का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के पास झाड़ियों में एक गड्ढे में दफना दिया गया। जब आसपास के लोग राजीव के बारे में पूछते, तो संध्या उन्हें बताती कि वह कुंभ मेले में गया है।
 
पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार
राजगीर पुलिस ने संध्या देवी (25) को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दोनों सहयोगियों की तलाश में छापामारी कर रही है। इस जघन्य वारदात ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। जहां एक ओर अवैध संबंधों और घरेलू हिंसा का खतरनाक मेल सामने आया है, वहीं पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी साजिश बेनकाब हो गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar: अनियंत्रित पिकअप ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, घायल कई लोगों में से दो की हालत गंभीर; चालक गिरफ्तार
 
छापामारी में शामिल पुलिस अधिकारी
इस मामले की जांच और छापामारी में डीएसपी सुनील कुमार सिंह, राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, दरोगा संजीव कुमार सिंह, काजल कुमारी, भानु प्रताप सिंह समेत राजगीर थाना की महिला व पुरुष सशस्त्र बल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस अब फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed