{"_id":"6808e74b7c81a946c40017c4","slug":"madhubani-news-high-speed-pickup-van-entered-house-woman-died-angry-villagers-protested-by-blocking-road-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तेज रफ्तार पिकअप वैन घर में घुसी, महिला की मौत;नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तेज रफ्तार पिकअप वैन घर में घुसी, महिला की मौत;नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क
Wed, 23 Apr 2025 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:42 PM IST
सार
Madhubani News: पुलिस ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में पिकअप वैन को भेजा गया था। लेकिन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह बड़ा हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के मटरस पंचायत में बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के अंदर सो रही महिला सीता देवी (45) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका कमल मलिक की पत्नी थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि घर की दीवार तक टूट गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों और मृतका के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों तक प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Election: चुनावी कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कौन-कौन अधिकारी हो रहे शामिल?
विज्ञापन
चार थानों की पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही मधेपुर, भेजा, मरौना और किसनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की। पुलिस लगातार लोगों को समझाने में लगी रही, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।
चालक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप वैन के चालक को पकड़कर बंधक बना लिया। बताया गया है कि यह पिकअप वैन सुपौल जिला मुख्यालय से मरौना थाना की ओर जा रही थी। इस वैन का उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए किया जा रहा था, जिसमें जीविका दीदियों को सभा स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।
तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा
मरौना थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में पिकअप वैन को भेजा गया था। लेकिन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह बड़ा हादसा हो गया। घटना ने प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद से ही गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है, जिससे गांव वालों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर डटी हुई है और हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पटना में मोबाइल मंडी पर STF की बड़ी कार्रवाई, 1.33 करोड़ की मोबाइल चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन