फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Uncontrolled pickup hit several vehicles, many people injured in accident; driver arrested

Bihar: अनियंत्रित पिकअप ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, घायल कई लोगों में से दो की हालत गंभीर; चालक गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 07:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

Muzaffarpur News: चश्मदीदों ने बताया कि तेज गति से आ रही पिकअप वैन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। फिर सामने से जा रही कई बाइकों को लगातार टक्कर मार दी। इस दौरान एक बाइक पिकअप के नीचे फंस गई, जिससे वाहन डिवाइडर से जा टकराया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Uncontrolled pickup hit several vehicles, many people injured in accident; driver arrested
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन तथा मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक एनएच-28 के पास का है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तेज रफ्तार पिकअप वैन घर में घुसी, महिला की मौत;नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित पिकअप वैन ने अपना नियंत्रण खो दिया था। इस दौरान उसने एक के बाद एक कई बाइक सवारों को रौंद डाला और उसके बाद डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से आ रही पिकअप वैन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। फिर सामने से जा रही कई बाइकों को लगातार टक्कर मार दी। इस दौरान एक बाइक पिकअप के नीचे फंस गई, जिससे वाहन डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और भाग रहे पिकअप चालक को पकड़कर जमकर के पिटाई कर दी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
 
इधर, कांटी थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी कि मोतिहारी रोड के नरसंडा चौक के पास एक बेकाबू पिकअप वैन ने एक साथ कई बाइकों को टक्कर मारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर तुरंत पहुंची। फिर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों को बहुत ज्यादा गंभीर चोट आई है और मौके पर से पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। साथ ही मौके से चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar: SIT सीतामढ़ी के 12 छात्रों ने गेट परीक्षा 2025 की क्वालीफाई, कुमारी समृद्धि को मिली ऑल इंडिया रैंक 1572


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed