फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, tragic incident takes place in front of one-year-old girl

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक वर्षीय बच्ची के सामने हुई दर्दनाक घटना

Thu, 04 Dec 2025 07:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2025 07:27 PM IST
सार

बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में काजल कुमारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुराल पर मारपीट और तंग करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, tragic incident takes place in front of one-year-old girl
मृतका काजल कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान ले ली। मृतका की पहचान बख्तियारपुर के मिसी गांव निवासी काजल कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया। घटना के समय मृतका की एक वर्षीय बच्ची शव से लिपटकर रोती रही।

विज्ञापन

मायके पक्ष के अनुसार, काजल की शादी 2020 में मानिकपुर गांव निवासी फुली उर्फ चंदन से हुई थी। चंदन दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। दंपति की 2024 में एक बच्ची हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने छः लाख रुपये का दहेज दिया था और बच्ची के जन्म के बाद एक बाइक भी दी गई थी। बावजूद इसके, विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और तंग किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: घर में अकेले थे दोनों…शाम पंखे से झूलते मिले नाबालिग प्रेमी-युगल; पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी


मानिकपुर गांव के लोगों ने बताया कि विवाहिता और पति के परिवार के बीच विवाद की जानकारी उन्हें स्पष्ट नहीं है। जहर खाने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने विवाहिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय विवाहिता का पति और ससुर घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों में कहा गया है कि विवाहिता को इतना दहेज दिया गया कि उसके पति दिल्ली और सूरत में मजदूरी कर रहे थे, जिसे पुलिस ने सत्यापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed