फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Lok Sabha Election Bjp Complains to Election Commission Against Lalu Yadav for Campaigning on Voting Day

Lok Sabha Election 2024: गमछे के फेर में फंस गए लालू यादव; भाजपा ने मतदान के दिन प्रचार की शिकायत दी

Sat, 01 Jun 2024 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Jun 2024 03:30 PM IST
सार

Complaint Against Lalu: पटना में भाजपा ने शीर्ष राजद नेता लालू यादव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election Bjp Complains to Election Commission Against Lalu Yadav for Campaigning on Voting Day
परिवार के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे राजद प्रमुख लालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में भाजपा ने मतदान के दिन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दी है। भाजपा का आरोप है कि लालू यादव अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह हरे रंग के पट्टे में लालटेन छाप बना हुआ गमछा गले में लपेटकर अपने चुनाव चिन्ह को प्रदर्शित करते हुए मतदान केंद्र में गए और मतदान कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

विज्ञापन

 
भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के दिन आज शनिवार एक जून को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन वाला पट्टा/गमछा गले में लपेटकर अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन दिखाते हुए मतदान केंद्र में मतदान करने गए। पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे ऐसा लगता है कि वे मतदाताओं को मतदान केंद्र पर राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। इसके वजह से मतदान प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

 

Bihar Lok Sabha Election Bjp Complains to Election Commission Against Lalu Yadav for Campaigning on Voting Day
भाजपा द्वारा चुनाव आयोग को भेजी गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने कहा कि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 के प्रावधानों से प्रतिबंधित है और दंडनीय अपराध है, जिसकी सजा भी इस धारा के अंतर्गत निहित है। साथ ही साथ यह चुनाव आदर्श आचार संहिता के निर्देश सं० 135 की कंडिका 8 का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। यह भारतीय दंड विधान की धारा 171 के अंतर्गत भी दंडनीय अपराध है।
 
इसलिए निर्वाचन अधिकारी से निवेदन है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया जाए। साथ ही उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed