फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha Polls 2024: Senior Jharkhand BJP leader Girinath Singh joins RJD along with hundreds of colleagues

LS Polls: बिहार के साथ झारखंड में भी भाजपा को झटका; वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सैकड़ों साथियों के साथ राजद में शामिल

Tue, 02 Apr 2024 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Apr 2024 06:07 PM IST
सार

Lok Sabha Polls 2024: भाजपा के लिए मंगलवार का दिन भारी रहा, पहले बिहार में भाजपा नेता अजय निषाद ने कमल छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। फिर झारखंड के भाजपा के ही दिग्गज नेता गिरिनाथ सिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ लालू यादव की पार्टी में शामिल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024: Senior Jharkhand BJP leader Girinath Singh joins RJD along with hundreds of colleagues
भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह राजद में हुए शामिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह ने झारखंड के साथियों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ले ली। इसे लेकर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, झारखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सह गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने झारखंड से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ले ली।

विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, एजाज अहमद और मृत्युंजय तिवारी मौजूद रहे। इनके अलावा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सुशील जायसवाल ने भी सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन




एजाज अहमद ने बताया कि पार्टी की ओर से सदस्यता ग्रहण करने पर नेताओं ने गिरिनाथ सिंह को सदस्यता रसीद के साथ पार्टी का प्रतीक गमछा और लालू यादव की जीवनी पर आधारित पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर विश्वास करके राजद की नीतियों और सिद्धांतों के साथ गिरिनाथ सिंह और उनके  साथियों के राजद में शामिल होने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करता है, उन्हें हर स्तर पर सम्मान भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम, गढ़वा जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, प्रदेश महासचिव झारखंड विश्वनाथ राम घूरा, संतोष यादव, विजय कुमार चंद्रवंशी, दिलीप सिंह, चंदन सिंह, पप्पू सिंह, ओम प्रकाश पांडे, सुरेंद्र यादव और रंजन चौबे के साथ सैकड़ों समर्थक शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed