फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   KK Pathak: Congress wrote a letter to Nitish Kumar; Says Teacher training program is better after Navratri

KK Pathak: कांग्रेस ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी; कहा- शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम नवरात्र के बाद हो तो बेहतर

Sat, 14 Oct 2023 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Oct 2023 07:44 PM IST
सार

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस ने सीएम नीतीश को पत्र लिख कर राज्य सरकार की तारीफ की है। साथ ही इंडिया गठबंधन से अलग विचारधारा रखने वालों पर भी सवाल उठाए हैं। लेकिन एक मांग की वजह से शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक को ये चिट्ठी खटक सकती है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
KK Pathak: Congress wrote a letter to Nitish Kumar; Says Teacher training program is better after Navratri
कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी और शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक चिट्ठी लिखी है। उसमें सीएम नीतीश की खूब तारीफ की गई है। लेकिन फिर एक ऐसी मांग कर दी जो शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को नागवार गुजर सकती है। वजह, कांग्रेस ने उनके किए फैसले को बदलने की मांग कर दी है। खैर अब सीएम और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का इस चिट्ठी के प्रति रुख देखने वाला होगा।

विज्ञापन


‘कलश स्थापना करने वाले शिक्षकों को हो सकती है परेशानी’
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने चिट्ठी में लिखा कि नीतीश कुमार जी आपके नेतृत्व में बिहार में एक जनपक्षीय और विकास के प्रति समर्पित सरकार चल रही है। इसके लिए आपका आभार। हाल के दिनों में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा हुई है। ये प्रशिक्षण आवासीय है और नवरात्र के दौरान आयोजित किया गया है। जाहिर है ऐसे में उन शिक्षकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है जो कलश स्थापना करना चाहते होंगे। इनके लिए आप सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे ऐसा मुझे भरोसा है। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम नवरात्र के बाद हो तो ज्यादा बेहतर।
विज्ञापन


‘राज्य सरकार को हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिशें हो रहीं’
वहीं, असित नाथ तिवारी ने आगे लिखा, लेकिन इससे बड़ी समस्या वह अफवाह है जिसके जरिए समाज में राज्य सरकार को हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिशें हो रही हैं। सुनियोजित तरीके से लोगों को ये बात बताई जा रही है कि बिहार सरकार ने नवरात्र के दौरान शिक्षकों की छुट्टी में कटौती कर दी है। जबकि छुट्टी में किसी तरह की कटौती हुई ही नहीं। पहले की तरह ही नवरात्र के दौरान तीन दिनों की छुट्टी शिक्षकों को मिल रही है। उसी के साथ रविवार जुड़ जाने से यह छुट्टी चार दिनों की हो रही है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में तो नवरात्र में मात्र दो दिनों की छुट्टी शिक्षकों को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे में ये आवश्यक है कि समाज में बार-बार सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की साजिश करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि वे आगे से झूठ और अफवाह फैलाने की हिम्मत न कर सकें। आपके नेतृत्व में बिहार विकसित, सबल और सक्षम राज्य बनता रहे, ऐसी मेरी कामना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed