फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kishanganj News: Nine-year-old Hardik Prakash achieved 1504 FIDE rating in international chess competition

Bihar News: नौ साल के हार्दिक ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हासिल की 1504 फिडे रेटिंग

Sun, 09 Feb 2025 06:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Feb 2025 06:23 PM IST
सार

Kishanganj News: जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने हार्दिक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह चेस क्रॉप्स के सतत प्रशिक्षण और हार्दिक की मेहनत का परिणाम है।

विज्ञापन
Kishanganj News: Nine-year-old Hardik Prakash achieved 1504 FIDE rating in international chess competition
प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिखाते हुए हार्दिक प्रकाश तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज के नौ वर्षीय शतरंज प्रतिभा हार्दिक प्रकाश ने एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। उन्होंने पटना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में 1504 की फिडे रेटिंग हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वह सबसे कम उम्र के रेटेड शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा चार के छात्र हार्दिक की इस सफलता पर पूरे जिले में गर्व और खुशी की लहर है।

विज्ञापन

 
नेपाल, श्रीलंका और भारत के कई राज्यों के खिलाड़ियों को दी मात
पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता में नेपाल, श्रीलंका और भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 344 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हार्दिक ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 1461 रेटिंग वाले पार्थव और 1537 रेटिंग वाले सुमित कुमार को हराया। वहीं, 1483 रेटिंग के अनुभवी खिलाड़ी मनीष त्रिवेदी के साथ उनका मुकाबला ड्रॉ रहा। इतनी कम उम्र में इस स्तर का प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

 
चेस क्रॉप्स और जिला शतरंज संघ के प्रशिक्षण का परिणाम
जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने हार्दिक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह चेस क्रॉप्स के सतत प्रशिक्षण और हार्दिक की मेहनत का परिणाम है। हार्दिक के पिता मयंक प्रकाश, जो कि पेशे से पत्रकार हैं, ने भी अपने बेटे की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोच और गणमान्य लोगों ने दी बधाई
हार्दिक की इस शानदार सफलता पर उनके कोच रोहन कुमार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा, शतरंज संघ के उपाध्यक्ष कमल मित्तल, उदय शंकर दुबे, डॉक्टर एम. आलम और डॉक्टर नुसरत जहां समेत कई गणमान्य लोगों ने भी हार्दिक को शुभकामनाएं दीं।

 
भविष्य के लिए नए लक्ष्य
अब हार्दिक का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊंची रैंकिंग हासिल करना है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल किशनगंज बल्कि पूरे बिहार को गर्व का एहसास कराया है। हार्दिक की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर जुनून और कड़ी मेहनत हो, तो उम्र सिर्फ एक संख्या मात्र होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed