फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MLC Election: Neeraj Kumar, Naval Kishore Yadav Submit Nomination Papers Amid NDA Show of Strength

विधान परिषद चुनाव: एनडीए से नीरज कुमार और नवल किशोर यादव ने भरा पर्चा, नामांकन में पहुंचे निशांत ने क्या कहा?

Mon, 05 Oct 2026 07:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव होना है। नामांकन प्रक्रिया के तहत पटना स्नातक और शिक्षक सीट से एनडीए से नीरज कुमार और नवल किशोर यादव ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच एनडीए नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। 

विज्ञापन
MLC Election: Neeraj Kumar, Naval Kishore Yadav Submit Nomination Papers Amid NDA Show of Strength
नीरज कुमार और नवल किशोर यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए एनडीए नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। जदयू के नीरज कुमार ने पटना स्नातक सीट और नवल किशोर यादव ने पटना शिक्षक सीट के लिए पटना प्रमंडल आयुक्त के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन स्थल के आसपास समर्थकों की भीड़ जुटी रही और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


नीरज कुमार के नामांकन में निशांत कुमार भी पहुंचे
पटना स्नातक सीट से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और विधान परिषद सदस्य निशांत कुमार भी शामिल हुए। उनके अलावा जदयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। निशांत कुमार ने कहा, "मैं सभी को नामांकन के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि हम लोग जीतेंगे। पिताजी ने 20 साल में जो काम किया है और एनडीए की एकता, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"
विज्ञापन


नामांकन से पहले नीरज कुमार का रोड शो
नामांकन दाखिल करने से पहले नीरज कुमार ने रोड शो किया। उन्होंने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे वोटरों को पता है कि किन्हें वोट देना है। हमलोग जीत रहे हैं। वहीं अनंत सिंह के विरोध पर उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने विरोध किया था, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं उनके समर्थकों ने दावा किया कि अनंत सिंह जदयू में रहते हुए जनसुराज के उम्मीदवार को अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने धनबल पर भीड़ इकट्ठा की थी। यह आम चुनाव नहीं है। यहां पढ़े लिखे लोग ही वोटर होते हैं। नीरज कुमार के काम के बारे में मतदाता जानता है। उनकी जीत हो रही है। रोड शो और नामांकन कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता उनके साथ नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार : 'अनंत सिंह से बात की, वह नीरज के लिए वोट...'- नीतीश से भेंट और संजय से बात के बाद ललन सिंह क्या बोले


अनंत सिंह ने आज भी जनसुराज के उम्मीदवार के लिए वोट मांगा
बता दें कि नीरज कुमार का उनकी ही पार्टी के मोकामा विधायक अनंत सिंह के साथ राजनीतिक मतभेद भी चर्चा में है। अनंत सिंह जनसुराज के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो कर चुके हैं। उनकी जीत का दावा भी कर रहे हैं। रोड शो के दौरान आज भी अनंत सिंह ने अनुज सिंह के लिए वोट मांगा। उन्होंने मतदाताओं के कहा कि अनुज सिंह इतने वोट दीजिए कि उनके विरोधियों की जमानत तक जब्त हो जाये। अनंत सिंह लगातार यह कहते रहे हैं कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव किसी पार्टी के चुनाव नहीं होते हैं। उनके इस बयान के बीच अब जदयू की ओर से प्रत्याशियों को लेकर औपचारिक कदम उठाया गया है।

बिहार में चुनाव है : नीतीश कुमार ने अनंत सिंह पर 'काबू' पा लिया? आज JDU के नीरज के नामांकन से पहले दांव

नवल किशोर यादव ने शिक्षक सीट से भरा पर्चा
इधर, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता नवल किशोर यादव ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान भी एनडीए के कई नेता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed