फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar u19 women cricket team announced akshara gupta captain julie vice captain mumbai league

मुंबई में बिहार की बेटियों का दमखम: अंडर-19 टीम घोषित, अक्षरा को कमान तो जूली बनीं उपकप्तान

Tue, 06 Oct 2026 01:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 06 Oct 2026 01:00 PM IST
सार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। अक्षरा गुप्ता को टीम की कप्तानी और जूली को उपकप्तानी सौंपी गई है। 15 सदस्यीय टीम का चयन 5 अक्टूबर 2026 को बीसीसीआई की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं अमिता शर्मा और सुलक्षणा नाइक की देखरेख में किया गया।

विज्ञापन
bihar u19 women cricket team announced akshara gupta captain julie vice captain mumbai league
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने अंडर-19 महिला वर्ग की टीम की घोषणा कर दी है। बिहार की टीम मुंबई में 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक होने वाले अंडर-19 लीग मुकाबलों में हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय मुख्य टीम का चयन किया गया है। टीम की कप्तानी अक्षरा गुप्ता को सौंपी गई है, जबकि जूली उपकप्तान होंगी। बीसीए के अनुसार, टीम का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं अमिता शर्मा और सुलक्षणा नाइक की देखरेख में किया गया। 5 अक्टूबर 2026 को हुई चयन प्रक्रिया के बाद 15 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में जगह दी गई है, जबकि पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है।

विज्ञापन

बिहार अंडर-19 महिला टीम

अक्षरा गुप्ता (कप्तान), प्रतीबा कुमारी, संतोषी, सलोनी कुमारी, साक्षी सिंह, दीपा कुमारी (विकेटकीपर/बल्लेबाज), नंदिनी यादव, स्वीटी कुमारी, जूली (उपकप्तान), सिद्धि, रिशु, साग्रिका, सौम्या अखौरी, अनुष्का सिंह और नेहा चौधरी टीम में शामिल हैं।

विज्ञापन

स्टैंडबाय खिलाड़ी

हर्षिता, कृति कनक, प्रिया राज, लकी कुमारी और मुस्कान कुमारी वर्मा को स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर रखा गया है।

टीम का सपोर्ट स्टाफ

टीम के हेड कोच नीतू सिंह होंगी। राखी सिन्हा को असिस्टेंट कोच, अनु कुमारी को एस एंड सी कोच और जूरी दत्ता को फिजियो की जिम्मेदारी दी गई है। बीसीए ने बताया कि अमिता शर्मा और सुलक्षणा नाइक की देखरेख में चुनी गई बिहार की यह टीम मुंबई में 9 से 16 अक्टूबर तक होने वाले अंडर-19 लीग मुकाबलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। युवा खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन को साबित करने का अहम मंच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed