फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 78.400 kg ganja recovered in Kaimur, two smugglers arrested; Rs 46,590 and bike seized

बिहार: कैमूर में 78.400 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; 46,590 रुपये और बाइक जब्त

Mon, 05 Oct 2026 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 07:19 PM IST
सार

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के बघेला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 78.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 46,590 रुपये नकद और एक बाइक भी जब्त की गई।

 

विज्ञापन
Bihar: 78.400 kg ganja recovered in Kaimur, two smugglers arrested; Rs 46,590 and bike seized
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चैनपुर थाना क्षेत्र के बघेला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 78.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 46,590 रुपये नकद और एक बाइक भी जब्त की गई।

विज्ञापन

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सोमवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बघेला गांव निवासी घनश्याम सिंह गांव के बाहर कच्ची सड़क पर गांजा छिपाकर उसकी बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने गांव के सिवान में एक पेड़ के नीचे दो व्यक्तियों को बैठे देखा। उनके पास काला तिरपाल रखा हुआ था। पुलिस को देखते ही दोनों वहां से भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 46,500 रुपये और दूसरे के पास से 90 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं, काले तिरपाल की तलाशी लेने पर उसमें से 78.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे की विधिवत जब्ती सूची तैयार की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर धर्मपुर निवासी मंटू चौरसिया और चैनपुर थाना क्षेत्र के बघेला निवासी घनश्याम सिंह के रूप में हुई है।पुलिस अब बरामद गांजे के स्रोत और इसकी खपत के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही, इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed