फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cm samrat choudhary inaugurate sasaram bypass road youth program cooperation camp rohtas bihar

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर, बाईपास का करेंगे लोकार्पण; युवा संवाद में होंगे शामिल

Tue, 06 Oct 2026 08:22 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 08:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पहली बार रोहतास के दौरे पर पहुंचेंगे। वह जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और सासाराम में बेदा बस स्टैंड से मोकर तक 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
cm samrat choudhary inaugurate sasaram bypass road youth program cooperation camp rohtas bihar
कार्यक्रम स्थल और जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को पहली बार रोहतास पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह सासाराम में 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करूप में सहयोग शिविर में शामिल होंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

युवा संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह कॉलेज परिसर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सासाराम के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास का होगा लोकार्पण

सासाराम में मुख्यमंत्री बेदा बस स्टैंड से मोकर तक करीब 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। करीब 122.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस बाईपास पर कई छोटे-बड़े पुल, पुलिया और आरओबी का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के पास मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के तहत जीर्णोद्धार किए गए एक पोखरे का भी निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खगोल विज्ञान प्रयोगशाला और सहयोग शिविर का उद्घाटन

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करूप पहुंचेंगे। यहां वह विद्यालय में निर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला और सहयोग शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बेदा स्थित महिला पुलिस बटालियन के हेलीपैड से करीब 12:40 बजे पटना के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बेदा बाईपास सड़क और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कार्यक्रम स्थल बनाए गए हैं। यहां लोगों के बैठने के लिए पंडाल भी तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही को देखते हुए कई जगहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है और कार्यक्रम के दौरान कुछ मार्गों पर थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित रहेगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed