फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Khelo India Youth Games 2025 Security beefed up Police deployed on road connected to Patliputra Sports Complex

Khelo India Youth Games 2025: सुरक्षा पुख्ता...पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़ी सड़कों पर पुलिस तैनात

Fri, 02 May 2025 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 May 2025 07:11 PM IST
सार

Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़ी सड़कों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर और डीजीपी विनय कुमार ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games 2025 Security beefed up Police deployed on road connected to Patliputra Sports Complex
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पहली बार सज रहे खेलों के महाकुंभ खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और उससे जुड़ने वाली सभी सड़कों पर ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि न सिर्फ खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टॉफ को बल्कि खेलों के इस महाकुंभ में आने वाले दर्शकों को भी किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन




खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर, राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण ने पूरे दलबल के साथ गुरुवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया। उन्होंने खिलाड़ियों उनके प्रशिक्षकों और सपोर्ट स्टॉफ के साथ-साथ दर्शकों की सुरक्षा इंतजामों का भी निरीक्षण किया। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से जुड़ी सड़कों की ट्रैफिक व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया और पटना पुलिस के वरीय अधियाकरियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यवस्थित पटना की नई पहचान बनेगा बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे, जंक्शन को जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन चार मई (रविवार) को तथा समापन समारोह आगामी 15 को राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ही होगा। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया उपस्थित रहेंगे। जबकि इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। इन खेलों में देश के सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से दस हजार खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और उनके सपोर्ट स्टॉफ शिरकत कर रहे हैं। यह पहला मौका है, जब बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के चार अन्य शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पटना के अलावा राजगीर में नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गया, भागलपुर और बेगूसराय में कुल 28 खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पांच मई से गया में होगा धमाकेदार आगाज, प्रतियोगिता देखने के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क
 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्टेडियम की दीर्घा में दर्शकों के लिए प्रवेश की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के दौरान खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेन्दर, डीजीपी विनय कुमार के साथ राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, पटना की ज़ोनल आईजी गरिमा मल्लिक, पटना के एसएसपी अवकाश कुमार समेत राज्य और पटना पुलिस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed