फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   JDU MP Girdhari Yadav Statement On Narendra Modi Government, BJP Demand Action from nitish kumar

बिहार में गरमाई राजनीति: जदयू सांसद ने कहा- भाजपा को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं, उन्हें सिर्फ वोट चाहिए

Thu, 16 Sep 2021 09:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Sep 2021 09:13 AM IST
सार

बांका के जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने  भाजपा पर हमला बोला है। बुधवार को एक साक्षात्कार में गिरधारी यादव ने नरेंद्र मोदी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ वोट लेने के लिए बिहार आती है, विकास को लेकर नहीं।

विज्ञापन
JDU MP Girdhari Yadav Statement On Narendra Modi Government, BJP Demand Action from nitish kumar
गिरधारी यादव - फोटो : social media

विस्तार

बिहार में एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बांका के जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। बुधवार को एक साक्षात्कार में गिरधारी यादव ने नरेंद्र मोदी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ वोट लेने के लिए बिहार आती है, विकास को लेकर नहीं।

विज्ञापन


यादव ने कहा कि 2014 में बिहार ने एनडीए को 31 सांसद दिए थे, 2019 में तो 39 सांसद दिए थे। लेकिन यहां के विकास से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा केवल वोट लेने के लिए आती है। गिरधारी यादव ने कहा है कि पिछले सात सालों में पटना से दिल्ली के लिए एक भी ट्रेन केंद्र सरकार द्वारा नहीं दी गई है। लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी सांसदों ने सरकार से नई ट्रेन देने की मांग की थी, लेकिन आज तक एक ट्रेन नहीं चल पाई।
विज्ञापन


भाजपा का पलटवार
जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने पलटवार किया है। पटेल ने कहा कि जिस नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट लेकर जीत गए और सांसद बन गए, उन पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि बिहार में विकास केंद्र सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। ऐसे लोग जो सवाल उठा रहे हैं वे हैं तो किसी दल में लेकिन उनका दिल कहीं और लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद ने वीडियो साझा कर उठाए एनडीए पर सवाल
वहीं आरजेडी ने जेडीयू सांसद का वीडियो साझा करते हुए एनडीए पर सवाल उठाया है। आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए कहा गया है कि वाह क्या गठबंधन है! कितना तालमेल है जिसके नेता स्वयं स्वीकारते हैं कि बिहार में विकास ठप है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed