फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Indigo Crisis: 10 pairs of Indigo flights cancelled from Patna Airpost today, Flight Status Bihar News

Indigo Crisis: पटना से आज इंडिगो की 20 फ्लाइट कैंसिल, 11 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा हाल; देखिए पूरी लिस्ट

Mon, 08 Dec 2025 11:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Dec 2025 11:04 AM IST
सार

Bihar News : इंडिगो एयरलाइन अपने इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशनल संकट झेल रहा है। अचानक हुए इस पतन ने हवाई यात्रा ठप पड़ गई है। पटना एयरपोर्ट पर भी इंडिगो के यात्री परेशान हैं। यह परेशानी 11 दिसंबर तक रहेगी। पटना एयरपोर्ट ने कैसिंल फ्लाइट की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कहां से कौन सी फ्लाइट रद्द की गई है। 

विज्ञापन
Indigo Crisis: 10 pairs of Indigo flights cancelled from Patna Airpost today, Flight Status Bihar News
पटना एयरपोर्ट पर आज भी यात्री परेशान रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना हवाई अड्डे पर आज भी इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें रद्द की गईं हैं। इस कारण कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई से आने-जाने वाली कुल 10 उड़ानें रद्द की गई हैं। पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कहा गया कि उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए वह खेद व्यक्त करता है। प्रबंधन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी यात्रा संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट, एप या ग्राहक सेवा से संपर्क करें।
विज्ञापन


आइए जानते हैं आज कहां से कौन सी फ्लाइट रद्द हुई है...
  • 6E 6387 (दिल्ली से पटना) / 6E 2163 (पटना से दिल्ली)- निर्धारित समय 07:55 एवं 08:30
  • 6E 713 (कोलकाता से) / 6E 663 (कोलकाता को)- निर्धारित समय 09:20 एवं 09:55
  • 6E 6382 (हैदराबाद से) / 6E 6042 (हैदराबाद को)- निर्धारित समय 10:30 एवं 11:05
  • 6E 463 (बेंगलुरु से) / 6E 805 (बेंगलुरु को)- निर्धारित समय 10:55 एवं 11:30
  • 6E 6643 (दिल्ली से) / 6E 6644 (दिल्ली को)-निर्धारित समय 19:35 एवं 20:15
  • 6E 6451 (बेंगलुरु से) / 6E 6452 (बेंगलुरु को)- निर्धारित समय 20:05 एवं 20:45
  • 6E 915 (हैदराबाद से) / 6E 6683 (हैदराबाद को)- निर्धारित समय 20:25 एवं 21:05
  • 6E 6549 (दिल्ली से) / 6E 6550 (दिल्ली को)- निर्धारित समय 22:35 एवं 23:10
  • 6E 678 (चेन्नई से) / 6E 679 (चेन्नई को)- निर्धारित समय 22:45 एवं 23:20
  • 6E 6334 (हैदराबाद से) / 6E 6335 (हैदराबाद को)- निर्धारित समय 23:15 एवं 23:45

नौ दिसंबर आठ जोड़ी उड़ानें रद्द
  • दिल्ली से पटना से दिल्ली की सभी फ्लाइट (3 जोड़ी), कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु और चेन्नई से पटना से चेन्नई की कुल आठ उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दी गईं।
  • विज्ञापन

10 दिसंबर सात जोड़ी उड़ानें रद्द
  • दिल्ली से पटना से दिल्ली की सभी फ्लाइट (3 जोड़ी), कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु और चेन्नई से पटना से चेन्नई समेत कुल सात उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दी गईं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

11 दिसंबर सात जोड़ी उड़ानें रद्द
  • दिल्ली से पटना से दिल्ली की सभी फ्लाइट (3 जोड़ी) कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु और चेन्नई से पटना से चेन्नई की कुल सात उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दी गईं।

IndiGo Crisis: सोमवार को भी इंडिगो का परिचालन संकट बरकरार, प्रमुख हवाई अड्डों पर 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द

जानिए सात दिसंबर को कितने विमान पटना एयरपोर्ट पर आए
पटना एयरपोर्ट पर सात दिसंबर को आज कुल 70 विमानों का आवागमन दर्ज किया गया, जिसमें 35 आगमन और 35 प्रस्थान शामिल हैं। यात्रियों की आवाजाही भी उल्लेखनीय रही, जहां 4,273 यात्री पटना पहुंचे और 4,632 यात्री पटना से रवाना हुए। इस प्रकार दिनभर में यात्रियों का कुल आवागमन 8,905 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed