{"_id":"66308235057ae96a5702526d","slug":"grocery-shop-caught-fire-due-to-short-circuit-in-nalanda-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, तीन घंटे में आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, तीन घंटे में आग पर पाया काबू
Tue, 30 Apr 2024 11:01 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:01 AM IST
सार
Nalanda: नालंदा में मंगलवार की सुबह एक किराना दुकान में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। मामला हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनौत बाजार स्थित पटेल नगर मोहल्ले का है। अगलगी की घटना अजय कुमार के किराना दुकान में हुई है।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरनौत बाजार स्थित पटेल नगर में एक किराना दुकान में आग लग गई। दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि किराना दुकान उसके घर में ही संचालित होती है। सोमवार की रात करीब 10:00 बजे दुकान को बंद कर वह घर के पिछले हिस्से में सोने चला गया। मंगलवार की अहले सुबह दुकान से धुआं निकल रहा था। जिस पर पड़ोसियों की नजर गई। पड़ोसियों ने शोर मचाया। इसके बाद उन लोगों की नींद खुली, दुकान से धुएं का गुब्बार उठ रहा था। दुकान में लगी आग धीरे-धीरे मकान के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
अगलगी की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान और घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने बताया कि अगलगी की घटना में करीब 8 से 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के उपरांत हरनौत अंचलाधिकारी स्थानीय पार्षद सहित थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हरनौत थाना अध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के उपरांत तीन छोटी-बड़ी दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार नुकसान के आकलन में जुटा हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन