Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Good news: Patients with severe burns will now be able to receive better treatment within Bihar itself

अच्छी खबर: अब बिहार में ही होगा गंभीर रूप से झुलसे मरीजों का बेहतर इलाज, एम्स में बनेगा स्किन बैंक

Thu, 26 Nov 2026 07:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Nov 2026 07:33 PM IST
सार

बिहार के पहले स्किन बैंक की स्थापना के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एम्स पटना को 3.07 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इससे गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को आधुनिक उपचार मिलेगा और दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी।

विज्ञापन
Good news: Patients with severe burns will now be able to receive better treatment within Bihar itself
एम्स पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने के लिए एम्स पटना में राज्य का पहला स्किन बैंक स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए 3.07 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इससे एम्स पटना के बर्न्स सेंटर में आधुनिक उपचार सुविधाओं का विस्तार होगा।

विज्ञापन

प्रस्तावित स्किन बैंक में मानव त्वचा के संग्रह, प्रसंस्करण, संरक्षण और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। मृत्यु के बाद स्वेच्छा से दान की गई त्वचा का इस्तेमाल चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जाएगा। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज में दान की गई त्वचा अस्थायी जैविक ड्रेसिंग के रूप में काम आती है। इससे घावों को ढकने, संक्रमण का खतरा कम करने और शरीर से तरल पदार्थों की कमी रोकने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


पढे़ं: कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर से करें आवेदन; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत स्किन बैंक के लिए विशेष आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी और आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही त्वचा के दान, संग्रह और उपयोग के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं नैतिक प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी वर्ष जुलाई में एम्स पटना के बर्न्स सेंटर के दौरे के दौरान स्किन बैंक स्थापित करने की घोषणा की थी। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है।

एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीम और विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार का पहला स्किन बैंक राज्य में आधुनिक बर्न केयर सेवाओं को नई दिशा देगा। यह बिहार के साथ-साथ पूर्वी भारत के मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। स्किन बैंक शुरू होने से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही राज्य में ही उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed