Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-sudha-brand-amul-milk-production-target-one-crore-litres-by-2030

बिहार: सुधा को अमूल के बराबर खड़ा करने की तैयारी, 2030 तक रोजाना एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य

Thu, 26 Nov 2026 06:51 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2026 06:51 PM IST
सार

बिहार में डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाई देने और सुधा ब्रांड को अमूल के बराबर खड़ा करने की तैयारी है। सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
bihar-sudha-brand-amul-milk-production-target-one-crore-litres-by-2030
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुधा ब्रांड को अमूल के बराबर खड़ा करने और डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाई देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में बिहार में रोजाना करीब 49 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इसके लिए डेयरी सहकारी समितियों के विस्तार, पशुओं की नस्ल सुधार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के मौके पर गुरुवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने ये बातें कहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए इस वर्ष 50 हीफर सेंटर स्थापित करने की योजना है। बिहार में एक हीफर सेंटर पहले से स्वीकृत है, जबकि अगले वर्ष दो और सेंटर स्वीकृत करने की तैयारी है। इन केंद्रों के माध्यम से उन्नत नस्ल की बछिया तैयार कर पशुपालकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति-2 के तहत देशभर में पांच वर्षों में 75 हजार नई डेयरी सहकारी समितियां गठित करने और 46 हजार पुरानी समितियों को मजबूत करने का लक्ष्य है। बिहार में अब तक 14,056 नई समितियां गठित की गई हैं और 7,435 पुरानी समितियों को सुदृढ़ किया गया है।

वर्ष 2013-14 में देश का दूध उत्पादन 7.19 करोड़ मीट्रिक टन था
पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए सॉर्टेड सीमेन तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान कराने पर करीब 90 प्रतिशत बछिया पैदा होने की संभावना रहती है। आईवीएफ तकनीक के जरिये भी पशुओं की नस्ल और दूध उत्पादन क्षमता में सुधार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2013-14 में देश का दूध उत्पादन 7.19 करोड़ मीट्रिक टन था, जो बढ़कर 13.76 करोड़ मीट्रिक टन हो गया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। हालांकि, देश में दूध उत्पादन का करीब 63 प्रतिशत हिस्सा असंगठित क्षेत्र से आता है। पशुपालकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए उन्हें सहकारी डेयरी व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में डेयरी क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। पटना और तिरहुत मिल्क यूनियन में मिनरल मिक्सचर तथा समस्तीपुर के मिथिला मिल्क यूनियन में एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण हुआ। नमस्ते इंडिया के दो लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया गया।

ये भी पढ़ें- आईआरसीटीसी घोटाला मामला: लालू परिवार को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को रखा बरकरार

पशु औषधि विक्रय केंद्रों का उद्घाटन किया गया और सुधा मखाना खीर एवं रबड़ी लॉन्च की गई। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम ने कहा कि सरकार वैज्ञानिक और आधुनिक तरीकों से पशुपालन को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुधा के उत्पाद बिहार के साथ दूसरे राज्यों में भी उपलब्ध हैं और इन्हें देशभर में पहुंचाने की योजना है।

विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि पिछले छह महीनों में बिहार में 4,900 नई डेयरी सहकारी समितियां गठित की गई हैं और 3.23 लाख से अधिक पशुपालक जुड़े हैं। इससे प्रतिदिन दूध संग्रहण में तीन लाख लीटर से अधिक की वृद्धि हुई है। समारोह में दूध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed