फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Girlfriend committed suicide by consuming poison after her boyfriend cheated on her

Rohtas News: प्रेमिका को छोड़कर भागा प्रेमी, डिप्रेशन में आकर प्रेमिका ने जहर, खाकर दी अपनी जान

Tue, 30 Apr 2024 11:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Apr 2024 11:09 AM IST
सार

Rohtas News: रोहतास जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को धोखा दे दिया। वो घर छोड़कर भागा तो वियोग में प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Girlfriend committed suicide by consuming poison after her boyfriend cheated on her
प्रेमिका को छोड़कर भागा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना रोहतास जिले के काराकाट थानाक्षेत्र के चिक्सिल बाल की बताई जा रही है। घटना के बारे में काराकाट थाना के चौकीदार ने बताया की प्रेम प्रसंग में महिला ने विषपान कर जान दे दी है। जिसके शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन एक युवक से प्रेम करती थी। प्रेमी के साथ पिछले कुछ पूर्व प्रेमिका अपने प्रेमी के घर चली गई थी और उसी के घर पर कुछ दिनों से रह रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच किसी कारण बस उसका प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। जिसका सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर सकी और डिप्रेशन में आकर उसने विषपान कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। और पूरे इलाके में दोनों के प्रेम की कहानी की चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed