{"_id":"6962246b08a8bb0dc8000d2a","slug":"four-people-including-husband-arrested-over-suspicious-death-of-married-woman-in-dowry-case-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3826391-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या या कुछ और?: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या या कुछ और?: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोग गिरफ्तार
Sat, 10 Jan 2026 04:42 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 04:42 PM IST
सार
Rohtas News: रोहतास जिले के लडुई गांव में विवाहिता पूजा कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का आरोप लगा है। करगहर थाना पुलिस ने पति समेत चार ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में शव लेने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लडुई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान लडुई गांव निवासी छोटेलाल खरवार की 35 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मायके पक्ष ने लगाए दहेज हत्या के आरोप
मृतका के पिता हिर्दया खरवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। कोचस थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी हिर्दया खरवार ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी लडुई गांव निवासी बिगन खरवार के पुत्र छोटेलाल खरवार से की थी। उनके अनुसार शादी के बाद से ही पूजा को मोटरसाइकिल और ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात हत्या की आशंका जताई गई
परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात ससुराल वालों ने पूजा कुमारी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतका का एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बच्चों के विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
घटना को लेकर मृतका के परिवार की ओर से करगहर थाना में दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। करगहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
करगहर थाने के चौकीदार ददन पासवान के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन