फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fire in posh area of Patna: Patients flee from physiotherapy center after seeing fire in gym, children study

पटना के पॉश इलाके में आग: जिम में आग देख फिजियोथेरेपी सेंटर से भागे मरीज, लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चे बचे

Tue, 15 Nov 2022 06:57 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 15 Nov 2022 06:57 PM IST
सार

राजधानी पटना की सबसे आलीशान सड़क अटल पथ से सटी पॉश कॉलोनी शिवपुरी स्थित कपिला पैलेस के पहले तल्ले पर मंगलवार दोपहर एक जिम में भीषण आग लग गई। आग से जिम में अफरातफरी मची तो उसके बगल में स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर के मरीज जान बचाकर भागने लगे।

विज्ञापन
Fire in posh area of Patna: Patients flee from physiotherapy center after seeing fire in gym, children study
अटल पथ से सटी शिवपुरी कॉलोनी स्थित कपिला पैलेस में आग पर कई घंटे बाद काबू पाया जा सका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना की सबसे आलीशान सड़क अटल पथ से सटी पॉश कॉलोनी शिवपुरी स्थित कपिला पैलेस के पहले तल्ले पर मंगलवार दोपहर एक जिम में भीषण आग लग गई। आग से जिम में अफरातफरी मची तो उसके बगल में स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर के मरीज जान बचाकर भागने लगे। किस्मत अच्छी रही कि उसी तल्ले पर लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चे और दूसरे तल्ले पर हॉस्टल के बच्चों को लोगों ने आवाज लगाकर निकाल लिया, वरना फंसने की स्थिति में कई जान जा सकती थी। दमकल की कई गाड़ियों के लगने के बाद करीब साढ़े 3 बजे लगी आग पर शाम 6 बजे काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


दुकानों के शटर गिरे, आसपास के लोग बचाव में उतरे 
कपिला पैलेस में नीचे के तल्ले पर दवा, किराना समेत छोटी-बड़ी दुकानें हैं। पहले तल्ले पर आग देखकर सीढ़ी से जब लोग भागे तो ग्राउंड फ्लोर की दुकानों से दुकानदार कैश लेकर निकल गए और आननफानन में शटर गिरा दिया। दुकानदारों और आसपास के लोगों ने अपने स्तर से बाल्टी और पाइप के जरिए पानी फेंकना शुरू किया, लेकिन पहले तल्ले की आग लगातार भीषण ही होती जा रही थी। आग लगने की सूचना के 15-20 मिनट के बाद एक-एक कर दमकल की गाड़ियां आ गईं, हालांकि भीतरी हिस्सों तक पहुंचने में उन्हें भी परेशानी हुई। काफी मुश्किल से पानी की तेज बौछार पहुंचने के बाद आग की धधक खत्म हुई, हालांकि ढाई घंटे बाद भी अंदर से धुआं निकलना जारी रहा।   

विज्ञापन

जिम के अंदर आग में शॉर्ट सर्किट के अलावा भी डर 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार “आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी और कारण से, किसी को नहीं पता चला। जिम में ज्यादातर उपकरण या तो मैनुअल हैं या बैट्री से चलने वाले, इसलिए किसी उपकरण से आग की आशंका नहीं है। संभव है कि मेन स्विच या सर्किट से चिंगारी निकली हो या किसी लापरवाही के कारण आग फैली हो।” अग्निशमन विभाग के अधिकारी फिलहाल आग के कारणों पर कुछ नहीं बोल रहे और इतना ही कह रहे हैं कि भीड़भाड़ के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ, यह राहत की बात है। आग से नुकसान का अभी अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन सिर्फ जिम में ही लाखों की मशीनें जलकर राख हो चुकी हैं और बाकी साज-सामान भी जल गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed